‘जियो और जीने दो’....सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप पर ललित मोदी ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
सुष्मिता सेन संग तस्वीरें शेयर करने के बाद से ललित मोदी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अब इस पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं और अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जिसके बाद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

ललित मोदी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
जाने माने बिजनैसमेन ललित मोदी ने हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने लव अफेयर का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने बीते दिनों सुष्मिता सेन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी। फोटो शेयर कर ललित मोदी ने घोषणा की वह एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। बस फिर क्या इस खबर से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। साथ ही फैंस दोनों के इस रिश्ते को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जिसके बाद अब ललित मोदी रिएक्शन सामने आया है।
'2 लोग दोस्त नहीं हो सकते और अगर...'
आपको बता दें कि, ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता संग तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें गलत अकाउंट से टैग कर दिया था। अब इसी को लेकर वह लगातार नेटिजेन्स के निशाने पर हैं। ललित मोदी ने सुष्मिता संग तस्वीरें शेयर कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। ललित मोदी ने कैप्शन पर लिखा, 'लोग मुझे गलत अकाउंट टैग करने पर ट्रोल करने के लिए इतने उत्साहित क्यों हैं? क्या कोई सफाई देगा? मैंने केवल 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर टैग की थी। मुझे लगता है कि हम अभी भी मध्यकाल में जी रहे हैं जहां 2 लोग दोस्त नहीं हो सकते और अगर केमिस्ट्री सही है और टाइमिंग सही है तो जादू हो सकता है।'

'हर जर्नलिस्ट सनसनी फैलाना चाहता है'
इसके आगे ललित मोदी ने मीडिया पर निशाना साधते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि देश में कोई अच्छा कानून नहीं है इसलिए हर जर्नलिस्ट सनसनी फैलाना चाहता है। मेरी सलाह है कि खुद जिएं और दूसरों को जीने दैं। सही बात लिखिए, फेक न्यूज मत लिखिए। आपको बता दूं कि मीनल मोदी भी शादी से पहले 12 सालों तक मेरी दोस्त रही थीं। वह मेरी मां की फ्रेंड नहीं थीं। यह बातें मेरी इमेज खराब करने के लिए फैलाई जा रही हैं। आशा है कि आप मेरी बात को समझ रहे होंगे'।

भगोड़ा कहने पर क्या बोले ललित मोदी?
इसके अलावा सोशल मीडिया पर ललित मोदी को भगोड़ा कहे जाने पर उन्होंने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'मैं अपना सिर आप सभी से ऊंचा रखता हूं। हालाँकि आप मुझे 'भगोड़ा' कहते हैं... मुझे बताओ कि किस अदालत ने मुझे कभी दोषी ठहराया है। मैं आपको बताऊंगा, कोई नहीं... आपको नकली मीडिया पर शर्म आती है..."। हर किसी को पता है कि भारत में बिजनस करना कितना कठिन काम है। ऐसे में 2008 की मंदी में भी मैंने आईपीएल खड़ा कर दिया। हर कोई मजाक उड़ा रहा था, अब कौन मजाक उड़ा रहा है? पूरी दुनिया जानती है कि यह सब मैंने अकेले किया था'।

'अपने देश को जोड़ने के लिए ऐसा कौन करता है'?
ललित मोदी ने आगे लिखा, 'अपने देश को जोड़ने के लिए ऐसा कौन करता है? क्या आपको लगता है कि मुझे भगोड़ा कहने से मुझे कोई फर्क पड़ता है? नहीं। मैं बहुत अमीर घर में पैदा हुआ था। मैंने न तो कभी रिश्वत ली और न कभी इसकी जरूरत पड़ी। मैं राय बहादुर गुजरामल मोदी का सबसे बड़ा पोता हूं। मुझे लोगों का पैसा हड़पने की जरूरत नहीं है। मैंने कभी सरकारी मदद नहीं ली। बेहतर है कि आप जान लें कि जब मैंने बीसीसीआई को जॉइन किया था तब इसके अकाउंट में 40 करोड़ रुपये थे और जब मुझे निकाला गया तब यह रकम 47,680 करोड़ रुपये पहुंच गई थी'।

ललित मोदी कर रहे सुष्मिता सेन को डेट
बता दें कि ललित मोदी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग मालदीव में वैकेशन एन्जॉय करते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरें शेयर कर ललित मोदी ने ऑफिशियली अनाउंस किया था कि वह सुष्मिता को डेट कर रहे हैं। हालांकि डेटिंग की इन खबरों को लेकर सुष्मिता सेन ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications