'फूट-फूटकर रोई थी मेरी मां...' मासूम सी 'फूल' संग डायरेक्टर ने की बदसलूकी, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
Laapataa Ladies Phool: फिल्म इंडस्ट्री के कई सच ऐसे होते हैं, जो सामने आने पर किसी की भी खून खौला दें। हर बार ऐसा जरूरी नहीं होता कि जैसा स्क्रीन पर दिख रहा हो वैसा ही हो। कई बार पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही होती है। हाल ही में मशहूर सीरीज में 'फूल' बनकर लोगों का दिल जीतने वली नितांशी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
रातोंरात ऐसे बटोरी लाइमलाइट
बता दें कि नितांशी गोयल ने 'लापता लेडीज' में फूल के किरदार से लाइमलाइट बटोरी। रातोंरात 'फूल' इस कदर छा गईं। नितांशी ने फूल के किरदार में अपनी मासूमियत से लाखों दिल जीत लिये। अब हाल ही में इसी सीरीज की शूटिंग को लेकर एक्ट्रेस ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। नितांशी ने इस खुलासे में अपनी मां की हालत की भी जिक्र किया है। नितांशी के साथ आखिर क्या हुआ, चलिये जानते हैं....

'मैं सन्न रह गई थी जब...'
फूल बनीं नितांशी ने कहा कि बतौर चाइल्ड एक्टर उन्होंने 9 टीवी शोज में काम किया हुआ है। यहां उन्हें अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम करना पड़ता था। कई बार ये काफी थकावट भरा हो जाता था। इसके बाद जब मुझे किरण मैम (किरण राव) का प्रोजेक्ट मिला तो मैं सन्न रह गई। क्लाइमेक्स सीन में 300 लोग थे और मैं हैरान थीं कि कैसे वो इतनी शांत होकर सबकुछ कर रही हैं।
नितांशी ने कहा कि 300 लोग हैं क्राउड में और वो इंसान हर बंदे को जा जाकर बताएगी। कोई गलती कर देता तो पूरा शूट फिरसे करना पड़ता था। हमने उन्हें कभी भी फ्रस्टेट या फिर चिल्लाते हुए नहीं देखा था।
किरण राव को लेकर कही ये बात
एक अंकल थे, जो शूट में हमेशा कुछ न कुछ गड़बड़ कर देते थे मगर मैम उन्हें प्यार से समझाती थीं कि क्या करना है। वे किसी को भी प्रेशर नहीं देती थीं। उन्होंने एक बार हमसे भी बात की और बताया कि हमें शूट करने में कोई दिक्कत तो नहीं है। किरण मैम हर नए बंदे से उनके सुझाव पूछती हैं। मैंने समझा कि मैं ऐसे ही लोगों के साथ काम करना चाहूंगी।
नितांशी को याद आई ये बात
मगर अपने एक पुराने किस्से को याद करते हुए नितांशी ने बताया कि उन्होंने जिन टीवी सीरियल्स में काम किया, हर एक बिल्कुल अलग था। एक बार जब उन्होंने किसी टीवी एक्ट्रेस को रिप्लेस किया था तो वो ऐसे सेट पर पहुंची ज्यादा पर ज्यादा लोग वेलकमिंग नहीं थे।
डायरेक्टर ने की थी बदसलूकी
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे याद है कि एक टीवी शो के डायरेक्टर को मैं पसंद नहीं थी और ये मेरी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं था। उन्होंने कहा कि जब एक दिन शूट चल रहा था तो अच्छा सीन करने के बावजूद भी डायरेक्टर बैठे बैठे उनपर चिल्लाने लगीं। डायरेक्टर ने उनके लिए गलत शब्द तक इस्तेमाल किये। ये सब सुनकर मेरी मां को अच्छा नहीं लगा। नितांशी ने बताया कि उनकी मां हर रोज सेट पर रोती थीं।












Click it and Unblock the Notifications