TV पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी, एकता ने दी जानकारी, स्मृति ईरानी से पूछा ये सवाल

नई दिल्ली, 15 फरवरी। साल 2000 में टीवी की दुनिया में बहुत बड़ा बूम आया था क्योंकि उस साल स्टार प्लस पर एक डेलीसोप शुरू हुआ था, जिसने टीवी की दुनिया में इतिहास रच दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी की महारानी एकता कपूर के सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की, जिसने हर वर्ग के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। ये साल 2000 से लेकर 2008 तक टीवी पर सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला धारावाहिक था।

 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी

इस शो ने ना केवल लोगों को मनोरंजन किया बल्कि इसने टीवी-बॉलीवुड को कई नायाब सितारे भी दिए हैं और सबसे खास बात ये है कि इस शो की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी आज केंद्रीय मंत्री बन चुकी हैं। इस शो में निभाया उनका तुलसी वीरानी का रोल आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। संस्कारी बहू, आदर्श मां और प्यारी पत्नी के रोल में उन्होंने सफलता का नया इतिहास लिखा था। वो ही शो फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है।

सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं: एकता कपूर

सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं: एकता कपूर

जी हां, एकता कपूर ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने अपने इंस्टा पर शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इस प्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुरानी यादें ताजा हो गई है। आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मेरी हर एक यादें ताजा हो जाती है। हर एक पल जिसने इस सीरियल को सबसे पसंदीदा शो बनाया! उसी प्यार के साथ जुड़िए इस सफर से दोबारा। बुधवार से हर रोज, शाम पांच बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।'

एकता ने रॉनित रॉय को भी टैग किया

एकता ने रॉनित रॉय को भी टैग किया

साथ ही एकता ने अपनी पोस्ट में स्मृति ईरानी और शो में मिहिर का रोल निभाने वाले एक्टर रॉनित रॉय को भी टैग किया है और शो की वापसी पर प्रतिक्रिया भी मांगी है।

पहले ये रोल अमर उपाध्याय ने किया था...

आपको बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की भूमिका दो लोगों ने निभाई थी। पहले ये रोल अमर उपाध्याय ने किया था और बाद में ये रोल रॉनित रॉय ने निभाया था और दोनों ही लोगों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। इन दोनों सितारों ने बाद में भी बहुत सारे शो में लीड रोल प्ले किए लेकिन आज भी ज्यादातर दर्शक उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मिहिर के ही रूप में पहचानते हैं।

16 फरवरी के शाम 5 बजे का इंतजार थोड़ा मुश्किल

इस शो ने ही अमन वर्मा, मौनी रॉय, सुधा शिवपुरी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, रक्षंदा खान ,पुलकित सम्राट जैसे लोकप्रिय सितारों को दुनिया के सामने पहले पेश किया था। एकता के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस फिर से काफी खुश हो गए हैं और उन्होंने शो की वापसी पर जबरदस्त खुशी जताई है। बहुत सारे लोगों ने ये भी लिख दिया है कि अब 16 फरवरी के शाम 5 बजे का इंतजार थोड़ा मुश्किल हो रहा है। लोग शो की वापसी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+