Kusha Kapila को तलाक के बाद अब इस कॉमेडियन से हुआ प्यार, वायरल पोस्ट से खुली पोल, जानें पूरी सच्चाई

Kusha Kapila Anubhav Singh: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला अक्सर अपनी पर्सनल लाइप को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की शादी जोरावर अहलूवालिया से हुई थी। लेकिन 6 साल बाद दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया था। हालांकि इस खबर के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।

जब से कुशा कपिला का जोरावर से तलाक हुआ है उनका नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है। हाल ही में खबर आई थी कि कुशा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। अब खबर आ रही है कि कुशा कपिला मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं।

Kusha Kapila

एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि कुशा कपिला और मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दोनों वेकेशन मनाने गोवा गए थे इस दौरान दोनों के बीच और ज्यादा नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि अभी तक कुशा कपिला और अनुभव सिंह बस्सी की तरफ से रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर नहीं लगी है।

कौन हैं अनुभव सिंह बस्सी?
अनुभव सिंह बस्सी जिन्हें फैंस बस्सी के नाम से भी जानते हैं। वह एक मशहूर कॉमेडियन हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम में उनके 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। बता दें कि, साल 2023 में अनुभव सिंह बस्सी ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर के दोस्त की भूमिका निभाई थी।

वहीं कुशा कपिला की बात करें तो साल 2017 में उनकी जोरावर अहलूवालिया से लव मैरिज हुई थी। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने एक्स पति के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती थीं। लेकिन जब साल 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान किया तो फैंस हैरान रह गए। हालांकि कुशा ने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई बार इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+