Weekend Ka Vaar Update: बिग बॉस 19 में ऐसा क्या हुआ? जो कुनिका सलमान के सामने चिल्ला कर बोलीं- 'मुझे बचा'

Weekend Ka Vaar Update: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों अपने तीखे झगड़ों, भावनात्मक पलों और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। हर हफ्ते का 'वीकेंड का वार' दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहता है, जहां सलमान खान प्रतियोगियों को उनकी गलतियों का आईना दिखाते हैं। इस बार भी सलमान ने बिना किसी लाग-लपेट के कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी।

Weekend Ka Vaar Update

कुनिका सदानंद के असंवेदनशील बयान पर फटकार
इस हफ्ते सलमान खान ने अभिनेत्री कुनिका सदानंद को जमकर लताड़ा। उन्होंने सीधे कहा कि कुनिका के कुछ बयान बेहद असंवेदनशील थे, जिन्हें दर्शकों और घरवालों ने भी पसंद नहीं किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान कुनिका से कहते हैं, "कुछ मामलों में आप बहुत असंवेदनशील लगीं। मालती के भाई ने साफ बताया कि आपने जो कहा, वह सबको गलत लगा। ऐसी स्थिति में खुद को फंसाना ही क्यों?"

सलमान ने रोका बचाव, बोले-"चुपचाप सुनिए"
जब कुनिका अपनी सफाई देने लगीं, तो सलमान ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कहा, "एक सेकंड... टोकेंगी नहीं बल्कि चुपचाप सुनेंगी। आपके कमेंट्स उससे भी ज्यादा खराब थे। मैं सबको वह वीडियो दिखाने वाला हूं।" सलमान की इस सख्त टिप्पणी से कुनिका स्पष्ट तौर पर असहज दिखीं और बोलीं, "प्लीज मुझे शर्मिंदगी से बचा लो।"

दीपक चाहर और दर्शकों ने भी जताई नाराज़गी
कुनिका के विवादित बयान से क्रिकेटर दीपक चाहर भी नाराज़ हुए। उन्होंने कहा था कि किसी के बारे में ऐसे निजी कमेंट तभी किए जाने चाहिए जब वह व्यक्ति खुद कुछ कहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुनिका को काफी ट्रोल किया गया और उनके बयान की जमकर आलोचना हुई। विवाद बढ़ने के बाद कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने मालती चाहर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी मां के शब्दों से किसी की भावना आहत हुई है तो वह उसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

शो में बढ़ी बहस, कंटेस्टेंट हुए सतर्क
इस पूरे मामले के बाद 'बिग बॉस 19' में माहौल और भी गंभीर हो गया है। कंटेस्टेंट अब अपने शब्दों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि सलमान खान ने साफ कर दिया है कि किसी भी असंवेदनशील बात पर सख्त कार्रवाई होगी। दर्शक भी आगे आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+