Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर से बेघर हुई ये हसीना, वीकेंड का वार में सलमान दिखाएंगे बाहर का रास्ता
Bigg Boss 19 Elimination: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। हर हफ्ते की तरह 'वीकेंड का वार' एपिसोड को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र किसी टास्क या झगड़े से ज्यादा संभावित एलिमिनेशन है। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल चुकी है कि इस हफ्ते शो से कुनिका सदानंद बाहर हो सकती हैं।

'द खबरी' की रिपोर्ट से बढ़ी हलचल
'द खबरी' द्वारा साझा किए गए अपडेट में दावा किया गया है कि इस हफ्ते का सफर कुनिका के लिए खत्म हो सकता है। हालांकि अभी तक चैनल या मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट सामने आते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई दर्शक मान रहे हैं कि बीते कुछ दिनों में शो में उनके रवैये और विवादित बयानों के चलते एलिमिनेशन की स्थिति बन सकती है।
विवादों में रही हैं कुनिका सदानंद
शो में एंट्री लेने के बाद से ही कुनिका कई विवादों का हिस्सा बनी रहीं। उनका सबसे बड़ा और सबसे चर्चित विवाद तब हुआ, जब उन्होंने मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'लेस्बियन' कहा। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और दर्शकों ने उनकी जमकर आलोचना की। इसके बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उनका रवैया बिल्कुल असंवेदनशील रहा है। क्रिकेटर दीपक चाहर ने भी इस टिप्पणी पर अपनी नाराज़गी जताई थी।
फैंस के मिले-जुले रिएक्शन
कुनिका के संभावित एलिमिनेशन को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया दो हिस्सों में बंटी हुई है। एक तरफ कुछ दर्शक इसे शो में शांति लौटने का मौका मान रहे हैं, वहीं कई लोग कह रहे हैं कि कंट्रोवर्सी के बिना शो अधूरा लगेगा। कुछ फैंस यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि अगर कुनिका सच में बाहर जाती हैं, तो वह क्लोज़्ड रूम या सीक्रेट टास्क के जरिए फिर से गेम में वापसी कर सकती हैं। अगर इन रिपोर्टों में सच्चाई है, तो शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। कुनिका के बाहर होने से घर के अंदर समीकरण बदलेंगे और गेम एक नई दिशा लेगा। अब सभी की नज़रें वीकेंड का वार एपिसोड पर टिकी हैं, जहां एलिमिनेशन को लेकर सस्पेंस से पर्दा उठेगा।












Click it and Unblock the Notifications