बॉलीवुड को लेकर कुमार सानू का चौंकाने वाला खुलासा, छलका दर्द, बोले- इंडस्ट्री समझ जाए तो अच्छा

Kumar Sanu On Bollywood: हिंदी सिनेमा को सुरों से रंगीन बनाने के लिए एक समय पर उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी पूरी मेहनत लगा दी थी। उनकी आवाज ने बॉलीवुड को एक नया रूप दिया था। लेकिन अब इन सिंगरों के नए गाने सुनने को नहीं मिलते है।

कुमार सानू का बड़ा खुलासा
हालांकि इन सिंगरों के पुराने गानों के रिमिक्स वर्जन जरूर रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के गोल्डन गायक कुमार सानू ने खुलासा किया है कि आखिर क्या वजह है कि वह बॉलीवुड के नए गाने नहीं गा रहे हैं। उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

kumar sanu

'इंडस्ट्री में हर कोई मेरी इज्जत करता है'
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कुमार सानू के कहा है- मेरा सफर अभी तक बहुत अच्छा रहा है। इंडस्ट्री में हर कोई मेरी इज्जत करता है। इस समय सबसे बड़ी बात ये है कि लोग इज्जत तो देते हैं, प्यार देते हैं , हमारा गाना भी सुनते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह हिंदी फिल्मों में और गानों के लिए मेरी आवाज का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं।

'अगर हम गा सकते हैं, तो हमसे क्यों नहीं गवाते?'
कुमार सानू ने आगे कहा- ये सवाल मन में होता है, जब मैं उनके सामने हूं तो वे इतना प्यार दिखा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि ये असली है या नहीं। चाहे कुछ भी हो, वह इज्जत जरूर देते हैं। अगर हम गा सकते हैं, तो हमसे क्यों नहीं गवाते? इनके मन में ये बात क्यों नहीं आती? मैं शो कर रहा हूं, मेरे फैंस हैं। मैं जहां भी जाता हूं देखता हूं कि शो बिक रहे हैं। जनता मुझे मांग रही है।

कुमार सानू के लाइव शो का सेट
कुमार सानू ने बताया कि वह इस साल अक्टूबर और नवंबर में लाइव शो का एक और सेट भी लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो अच्छी बात है, नहीं तो ये उनका दुर्भाग्य होगा। आपको बता दें कि कुमार सानू ने आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा के हईशा' के गाने 'दर्द करारा' में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 2018 में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के रीक्रिएट सॉन्ग 'आंख मारे' में भी उनकी आवाज सुनाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+