पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे कुमार गौरव, फिर की एक ऐसी गलती कि बर्बाद हो गया करियर

Kumar Gaurav: बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बने कुमार गौरव ने अपनी लाइफ में एक ऐसी गलती की थी जिसकी वजह से उनका फिल्मी करियर बर्बाद हो गया था। पहली सुपरहिट फिल्म के बाद वह कभी सफल नहीं हो पाए।

kumar gaurav

Kumar Gaurav: साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'लव स्टोरी' ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म के लीड हीरो कुमार गौरव ने अपनी डेब्यू फिल्म से लोगों को अपनी दीवाना बना दिया था। लड़कियां उन पर मरने लगी थीं। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर रह चुके राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव को इस फिल्म ने रातोंरात एक मशहूर स्टार बना दिया था। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस विजयता पंडित नजर आई थीं। इस सुपरहिट डेब्यू के बाद कुमार गौरव ने कई और फिल्में कीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। आइए आपको बताते हैं कि उनसे ऐसी कौन सी गलती हुई थी कि वह फिल्मों से दूर हो गए।

कुमार गौरव की पहली फिल्म थी सुपरहिट
कई फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कुमार गौरव एक्टिंग से दूर होने लगे और देखते ही देखते वह फिल्मों से गायब हो गए। आपको बता दें कि कुमार गौरव ने साल 1981 में सुपरहिट डेब्यू करने के बाद 'तेरी कसम', 'हम हैं लाजवाब', 'दिल तुझको दिया', 'आज', 'गूंज' और 'प्रतिज्ञाबध' जैसी कई फिल्में की थीं। लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म में वह सफलता हासिल नहीं कर पाए। दरअसल इसकी वजह नई हीरोइनों संग काम करने से इनकार करने को माना जाता है।

मंदाकिनी के साथ काम करने से किया था इनकार
जानकारी के अनुसार जब कुमार गौरव अपनी पहली फिल्म 'लव स्टोरी' की शूटिंग कर रहे थे तो उसी दौरान एक्ट्रेस मंदाकिनी भी फिल्मों में एंट्री करने की तैयारी कर रही थीं। आपको बता दें कि मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इस फिल्म से पहले उन्हें 'शिरीन फरहाद' मूवी के लिए साइन किया गया था। इसी फिल्म से मंदाकिनी अपने एक्टिंग करियर की शूटिंग करने वाली थीं।

कुमार गौरव रातोंरात बन गए थे स्टार
फिल्म 'शिरीन फरहाद' में प्रोड्यूसर दिनेश बंसल मंदाकिनी के साथ कुमार गौरव को लेना चाहते थे। हालांकि उस समय कुमार गौरव अपनी डेब्यू फिल्म 'लव स्टोरी' की शूटिंग में बिजी थे। ऐसे में दिनेश बंसल और मंदाकिनी ने कुमार गौरव की डेब्यू फिल्म के रिलीज होने का इंतजार किया था। लेकिन जब फिल्म 'लव स्टोरी' रिलीज हुई तो वह सुपरहिट साबित हुई और इस मूवी ने कुमार गौरव को रातोंरात स्टार बना दिया था। कहा जाता है कि इसके बाद कुमार गौरव ओवर कॉन्फिडेंस से भर गए थे। उन्होंने अपनी डिमांड बढ़ा ली थी।

नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते थे कुमार गौरव
इसके बाद जब प्रोड्यूसर दिनेश बंसल जब 'शिरीन फरहाद' मूवी के लिए कुमार गौरव के पास पहुंचे तो उन्होंने फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमार गौरव ने उनसे साफ-साफ कह दिया था कि वह किसी नई एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं दिनेश बंसल ने कुमार गौरव को मनाने की खूब कोशिश की थी, पर वह नहीं माने और साफ-साफ कह दिया कि वह किसी जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ ही काम करेंगे। मजबूरी में दिनेश बंसल को अपनी फिल्म 'शिरीन फरहाद' बंद करनी पड़ गई थी।

डेब्यू फिल्म की सफलता का नशा
कहा जाता है कि डेब्यू फिल्म की सफलता का नशा कुमार गौरव के सिर चढ़कर बोलने लगा था। ऐसे में कुमार गौरव का करियर सफल होने के बजाय डूबता चला गया। कुमार गौरव ने मंदाकिनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। लेकिन मंदाकिनी की किस्मत राज कपूर की वजह से खुल गई थी। वहीं कुमार गौरव सिर्फ जानी-मानी एक्ट्रेसेस के साथ काम करने के चक्कर में करियर में फिसलते ही चले गए। 'लव स्टोरी' के बाद कुमार गौरव की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई, वहीं मंदाकिनी पूरी इंडस्ट्री पर राज करने लगी थीं।

कंस्ट्रक्शन और ट्रैवल बिजनेस संभालते हैं कुमार गौरव
इसके बाद कुमार गौरव का करियर बर्बाद हो गया और वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए। उनकी आखिरी फिल्म साल 2002 में 'कांटे' आई थी, जो कि एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिलहाल कुमार गौरव एक सफल बिजनेसमैन हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। आपको बता दें कि कुमार गौरव का मालदीव में ट्रैवल बिजनेस है और वह एक कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी संभालते हैं। कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+