Kuch Kuch Hota hai: सलमान खान का नाम लेने से चूके शाहरुख खान, फैंस ने ऐसे दिलाया याद, VIDEO VIRAL
Kuch Kuch Hota Hai 25 Years: फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 16 अक्टूबर को पूरे 25 साल हो गए। ये फिल्म आज भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में शुमार है। इस खास मौके पर मुंबई के थिएटर में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जहां कुछ कुछ होता है पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान सलमान खान और काजोल नदारद रहे।
फिल्म कुछ कुछ होता है कि स्पेशल स्क्रीनिंग में करण जौहर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने शिरकत की। इस मौके तमाम फैंस ने अपने फेवरेट अमन यानि सलमान खान को याद किया और शाहरुख खान से इस बारे में पूछा तो एक्टर ने मजेदार तरीके से जवाब दिया।

25 साल बाद शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को साथ देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। लेकिन इस दौरान शाहरुख खान ने अपने खास दोस्त सलमान खान का जिक्र भी नहीं किया। ये बात उनके फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्टर से पूछा कि उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा आखिर क्यों नहीं किया?
शाहरुख खान ने हमेशा की तरह अपने फैंस को नाराज ना करते हुए इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। किंग खान ने कहा, 'वो इंटरवल के बाद आएगा। अभी इंटरवल तक स्पीच नहीं हुई है मेरी। मैं अपीयरेंस के मुताबिक लोगों का नाम ले रहा हूं। रानी को भी तब मेंशन करूंगा जब वो भूत बनकर आएगी'। शाहरुख खान की ये बात सुनकर मौजूदा फैंस और पूरी टीम जोर-जोर से हंसने लगी। फिलहाल शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, सलमान खान का फिल्म कुछ कुछ होता है में कैमियो था। एक्टर ने अमन का किरदार निभाया था जो कि अंजलि का पुराना दोस्त होता है। फिल्म में वह राहुल और अंजलि को पास लाने की कोशिश करता है। ये फिल्म 16 अक्टूबर 1998 में रिलीज हुई थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications