एक्ट्रेस कुब्रा का खुलासा-नशे में दोस्त के साथ सेक्स कर हो गई थी प्रेग्नेंट, फिर करना पड़ा था ये काम

मुंबई, 01 जुलाई: एक्टेस कुब्रा सेठ ने अपनी लाइफ से जुड़े एक बड़ा सीक्रेट का खुलासा किया है। एक्ट्रेस कुब्रा ने अपनी किताब 'ओपन बुक' में अपने गर्भपात को लेकर चौंकाने वाली स्टोरी शेयर की है। कुब्रा ने अपनी किताब के एक चैप्टर 'आई वाज़ नॉट रेडी टू बी ए मदर' में बताया कि, कैसे उन्होंने एक रात के स्टैंड के बाद अपना गर्भपात करवाया था। कुब्रा की किताब ओपन बुक में उन्होंने अपने बेंगलुरू में बीते शुरुआती दिनों, बॉडी शेमिंग और अपने साथ हुए यौन शोषण जैसे कई वाकयों के बारे में विस्तार से लिखा है।

'वन नाइट स्टैंड' में गर्भवती हो गई थीं कुब्रा

'वन नाइट स्टैंड' में गर्भवती हो गई थीं कुब्रा

कुब्रा ने किताब में अपनी 2013 की अंडमान यात्रा के बारे में लिखा कि, जब मैं 30 साल की थी। एक स्कूबा डाइविंग सत्र के बाद मैंने अपने कुछ दोस्तों के साथ ड्रिंक की थी। इसके बाद मैं अपने एक दोस्त के साथ शारीरिक रूप से अंतरंग हो गई थी। कुछ दिनों बाद मैंने अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट लिया जो पॉजिटिव आया। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चलने के बाद क्या किया? इसके बारे में खुलकर बात की।

अबॉर्शन को लेकर कह दी ये बड़ी बात

अबॉर्शन को लेकर कह दी ये बड़ी बात

कुब्रा ने बताया कि, एक हफ्ते बाद, मैंने प्रेग्नेंसी को समाप्त करने का फैसला किया। मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। यह वैसा नहीं था जैसा मैंने अपने जीवन या अपनी यात्रा की कल्पना की थी। मुझे लगता है कि मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। मैं तैयार नहीं थी क्योंकि मैं एक इंसान के तौर पर इसके लिए तैयार नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी भी तैयार हूं। मैं महिलाओं पर 23 साल की उम्र में शादी करने और 30 साल की उम्र तक बच्चे पैदा करने के इस दबाव को नहीं समझ पाती हूं। मुझे इसे लेकर किसी भी तरह का पछतावा नहीं है।

अबॉर्शन के बाद ऐसा फील करती थीं कुब्रा

अबॉर्शन के बाद ऐसा फील करती थीं कुब्रा

उन्होंने आगे कहा, "बेशक मैं अपने आप को बेहद ही बुरे इंसान की तरह महसूस कर रही थी। लेकिन मेरा बुरा महसूस करना इस बात से नहीं आया कि मैंने कैसा महसूस किया, बल्कि यह कि दूसरे लोग इसे कैसे समझेंगे। मेरी पसंद मेरे बारे में थी। कभी-कभी खुद की मदद करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन यह ठीक है। आपको यह करना है। अब उनके इस खुलासे पर सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

17 की उम्र में हुआ था यौन शोषण

17 की उम्र में हुआ था यौन शोषण

कुब्रा ने हाल ही में अपने एक ब्लॉग में बताया था कि वह 17 साल की थीं। एक बार अपने पैरेंट्स, भाई के साथ बैंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में गई थी। उस दौरान वे एक आदमी से मिले जो उस रेस्टोरेंट का मालिक था। वह हमारे से बहुत अच्छे से पेश आया। उन्होंने हमें अच्छे से खाना खिलाया और वह हमारे फैमिली के काफी क्लोज आ गए। उनसे फैमिली का रिश्ता गहरा होता गया और हम हफ्ते में एक बार जरूर उस रेस्टोरेंट जाया करते थे।

'वह मेरी ड्रेस में हाथ डालकर जांघ सहलाने लगा'

'वह मेरी ड्रेस में हाथ डालकर जांघ सहलाने लगा'

उन्होंने एक दिन मुझे कहा कि बेटा तुम मुझे अंकल मत कहा करो बल्कि मुझे X कहा करो। मैं उस बात को सुन थोड़ा हंसने लगी क्योंकि मुझे ये सब बहुत फनी लग रहा था। खाना खत्म करने के बाद हम उनकी गाड़ी से ड्राइव पर निकले। इस तरह मेरे परिवार और उन अंकल का रिश्ता गहरा हो गया। मेरी मां भी उन्हें लेकर सहज हो गई थीं। मेरी मां ने उसे पैसे लौटाने के बारे में सोचा तो मैं भी खुश थी। हम सभी कार में बैठे थे। उस आदमी ने पिछली कार की सीट पर अपना हाथ किया और मेरी ड्रेस में डाल दिया। वह मेरी जांघ सहलाने लगा।

'वह मेरी मां के सामने मेरे गाल चूमता था'

'वह मेरी मां के सामने मेरे गाल चूमता था'

कुब्रा ने बताया कि, मैं उस समय हक्का बक्का रह गई। मैं हैरान थी कि आखिर ये क्या हो रहा है। वह मेरी मां के सामने मेरे गाल को चूमता और कहता 'ओह माई कुब्रती तुम मेरी फेवरेट लिटिल वन हो।' मैं उसके टच भी असहज हो जाती। मैं उस समय चुप थीं, मुझे लगा कि मेरे घर में बस सबकुछ ठीक रहे। एक दिन मेरे माता पिता के बीच कुछ ठीक नहीं था। मां रो रही थीं और पिता भी घर छोड़ने की धमकी देने लगे। मैं रात भर जगी हुई थी। अगले दिन मैंने पीसीओ से उस अंकल को कॉल किया।

'होटल में उसने मेरी पेंट खोल दी'

'होटल में उसने मेरी पेंट खोल दी'

वह आदमी मुझे होटल में ले गया और मेरे चेहरे पर हाथ फेरने लगा। मुझे चिल्लाना चाहिए था लेकिन मैं नहीं कर सकी। मुझे मदद के लिए दौड़ना चाहिए था लेकिन मैं हैरान रह गई थी। उसका किस बढ़ता गया। उसने मुझे राजी किया कि मैं जो चाहती थी, वह मुझे बेहतर महसूस कराएगा। वह इसे दोहराता रहा और फिर उसने अपनी पैंट खोल दी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि असल में ये क्या हो रहा है लेकिन मुझे यह याद है कि मैं सोच रही थी कि मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही हूं। यह एक बड़ी बात थी लेकिन यह मेरा शर्मनाक सीक्रेट भी था।

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं कुब्रा

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं कुब्रा

बैंगलोर में जन्मी कुब्रा ने अपने अभिनय की शुरुआत सलमान खान और असिन की फिल्म रेडी से की थी, जिसमें उनकी बहुत छोटी भूमिका थी। बाद में वह सुल्तान, रेडी, जवानी जानेमन, डॉली किट्टी और सिटी ऑफ लाइफ जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। उन्हें पहचान नेटफ्लिक्स सीरीज़ सेक्रेड गेम्स से मिली। उन्हें आखिरी बार Apple TV+ सीरीज फाउंडेशन में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+