यूपी चुनाव के बीच कूदे KRK, सीएम योगी को लेकर बोल दी ये बात, हुए ट्रोल
यूपी चुनाव: इस एक्टर ने वचन लिया योगी की हार नहीं हुई तो फिर मैं India कभी वापस नहीं आऊंगा!
लखनऊ, 19 फरवरी । उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग रविवार को होगी। सभी राजनीतिक पार्टियां यूपी की सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, वहीं अब यूपी की चुनावी जंग में एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके भी अचानक कूद पड़े हैं।

केआरके ने योगी सीएम पर साधा निशाना
हमेशा बॉलीवुड एक्टर और फिल्म जगत के लोगों को लेकर बेबाकी से बयान देने वाले केआरके ने इस बार योगी सीएम पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया है। सीएम योगी पर को उन्होंने ऐसा ऐलान कर दिया है कि वो जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं।

केआरके ने योगी सीएम को लेकर किया ये ट्वीट
केआरके ने ट्टीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए लिखा है - आज मैं वचन लेता हूं कि अगर 10 March 2022 को योगी आदित्यनाथ की हार नहीं हुई, तो फिर मैं India कभी वापस नहीं आऊंगा! जय बजरंग बली!

सीएम योगी दोबारा सीएम बनकर क्या इतिहास रचेंगे?
गौरतलब है कि यूपी चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा और उसी दिन तय हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक यूपी की सत्ता की बागडोर किसके हाथों में होगी। सीएम योगी दोबारा सीएम बनकर क्या इतिहास रचेंगे? या कोई और सीएम पद संभालेगा।

2014 लोकसभा चुनाव से पहले केआरके ने खाई थी ये कसम
केआरके के इस ट्वीट पर उन्हें लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि अपना वादा पूरा जरूर करना केआरके। बता दें 2014 में जब बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी ने केन्द्र में अपनी पहली बार सरकार बनाई थी उसके पहले भी केआरके ने कहा था अगर मोदी पीएम बनते हैं तो वो भारत छोड़ देंगे। केआरके के इस ऐलान के बाद पीएम मोदी दो बार पीएम बन चुके हैं लेकिन 8 सालों से कमाल आर खान केआरके भारत में रह रहे हैं।
आज मैं वचन लेता हूँ कि अगर 10 March 2022 को योगी जी @myogiadityanath की हार नहीं हुई, तो फिर मैं India कभी वापस नहीं आऊँगा! जय बजरंग बली!
— KRK (@kamaalrkhan) February 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications