'बड़े जालिम हो मियां', KRK के '83' में दीपिका के लुक की रमीज राजा से तुलना करने पर बोले यूजर

मुंबई,02 दिसंबर: खुद को बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान (केआरके) ने आज तक किसी भी मूवी की अपने मुंह से तारीफ नहीं की, जब भी उन्होंने मुंह खोला तो बुराई ही निकली है। अब उनका नया ट्वीट दीपिका पादुकोण को लेकर हैं। वो भी फिल्म '83' में उनके लुक के लिए। वैसे इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है, अक्सर कमाल आर खान अपने अजीब ट्वीट्स के साथ सोशल मीडिया पर किसी ना किसी एक्टर पर निशाना साधने आ जाते हैं। अब उनका लेटेस्ट हमला रणवीर सिंह स्टारर '83' पर है। केआरके ने दीपिका पादुकोण के लुक की तुलना पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा से कर दी। जानिए अपने ट्वीट में केआरके ने क्या कहा?

केआर के ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया

केआर के ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया

टीम इंडिया के पहले वर्ल्ड चैंपियन कैप्टन कपिल देव की लाइफ पर बनी फिल्म '83' को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। फिल्म में रणवीर का लुक एक दम कपिल देव की तरह लग रहा है। फिल्म का ट्रेलर जब से आया है फैंस का एक्साइटमेंट काफी हाई हो गया है। तो दूसरी तरफ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं, जो कैप्टन कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का रोल निभा रही हैं। लेकिन केआरके को दीपिका का लुक पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है।

'कपिल देव और रमीज राजा इस फोटो में शानदार लग रहे हैं!'

'कपिल देव और रमीज राजा इस फोटो में शानदार लग रहे हैं!'

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों के शानदार रिक्शन मिले हैं। हालांकि हर बार की तरह केआरके की राय इससे बिल्कुल जुदा है। स्व-घोषित फिल्म आलोचक केआरके ने अपने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कपिल देव और रमीज राजा इस फोटो में शानदार लग रहे हैं!' अपने कमेंट के जरिए केआरके ने दीपिका की हेयर स्टाइल का मजाक बनाया है।

यूजर बोले- बड़े जालिम हो मियां

यूजर बोले- बड़े जालिम हो मियां

केआरके ने जब दीपिका पादुकोण की तुलना रमीज राजा के लुक से की तो नेटिजन्स ने कमेंट में रिएक्शन की बाढ़ ला दी। केआरके के इस फनी ट्वीट पर लोग भी अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे तो कई यूजर्स पर ट्वीट पर भड़क गए हैं। हालांकि मजाक करने वालों की संख्या इसमें ज्यादा है। एक यूजर ने लिखा कि बड़े जालिम हो मियां तो दूसरे ने लिखा हे भगवान! KRK ने 83 को भी नहीं बख्शा।

फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित

फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित

'83' फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण न केवल एक अहम भूमिका में हैं, बल्कि एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट में निर्माता भी हैं। फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, जतिन सरना, अम्मी विर्क, हार्डी संधू भी नजर आएंगे हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन पूरे जोरों पर है।

कौन हैं रमीज राजा?

कौन हैं रमीज राजा?

आपको बता दें कि जिस पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा की बात केआरके ने कही है, वो पाकिस्तान की टीम के काफी फेमस खिलाड़ी कर चुके हैं और मौजूदा वक्त में पीसीबी(पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ) के चेयरमैन हैं। पाकिस्तान की ओर से उन्होंने 57 टेस्ट मैच और 198 वनडे खेले हैं। रमीज खाना अपनी बल्लेबाजी और अपने शानदार हेयरस्टाइल के लिए भी कापी पॉपुलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+