‘खत्म हो जाएगा आमिर खान का करियर’, केआरके ने किया बड़ा दावा, वायरल हुआ पोस्ट
कमाल आर खान आए दिन ट्वीट कर बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार उन्होंने आमिर खान पर तंज कसा है। जिसके बाद एक्टर के फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।
मुंबई, 9 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान अक्सर चर्चा का विषय का बने रहते हैं। वह अपनी बेबाकी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए आए दिन बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बार उन्होंने आमिर खान को अपने निशाने पर लिया है।

केआरके ने आमिर खान पर साधा निशाना
बॉलीवुड अभिनेता केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन ट्विटर पर बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार केआरके ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर निशाना साधा है।
I am getting so many negative comments about #LaalSinghBuddha everyday. So I believe that #AamirKhan should not release the film. It will become a big disaster and Aamir’s career will be finished.
— KRK (@kamaalrkhan) July 9, 2022
'आमिर का करियर खत्म हो जाएगा'
बता दें कि केआरके ने 9 जुलाई को सुबह ट्वीट कर लिखा कि, "मुझे हर दिन #LaalSinghBuddha के बारे में बहुत सारी नकारात्मक टिप्पणियां मिल रही हैं। इसलिए मेरा मानना है कि #आमिर खान को फिल्म रिलीज नहीं करनी चाहिए। यह एक बड़ी आपदा बन जाएगी और आमिर का करियर खत्म हो जाएगा।" हालांकि केआरके के इस बयान से यूजर्स ने उनको जमकर खरी खोटी सुनाई।

फैंस ने लगाई जमकर लताड़
कमाल आर खान का आमिर खान को लेकर ये ट्वीट फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने कमेंट कर केआरके पर निशाना साधा। एक यूजर ने कमेंट कर केआरके को याद दिलाया कि, आमिर खान की फिल्म हमेशा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कैसे करती हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप किसी बात की चिंता ना करें आपकी देशद्रोही सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म थी'।

वरुण धवन की फिल्म पर केआरके का ट्वीट
ये कोई पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी फिल्म या फिर किसी अभिनेता का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया हो। वह अक्सर ट्वीट कर सुर्खियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इससे पहले उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जीयो की भी खिंचाई और फिल्म मेकर्स पर आरोप लगाया कि वह फिल्म के जिस कलेक्शन का जिक्र कर रहे हैं वो फेक है।

लाल सिंह चड्डा इस दिन होगी रिलीज
वहीं बात करें आमिर खान की आने वाली फिल्म की तो, आमिर खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट लंबे समय टल रही थी लेकिन आखिरकार अब ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले दोनों एकसाथ फिल्म 3 इडियट्स में भी नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications