'तो क्या आप भी बेईमान...' केआरके ने बोनी कपूर पर कसा तंज, श्रीदेवी को लेकर बोली ऐसी बात कि बुरी तरह भड़के लोग

हाल ही में केआरके ने बोनी कपूर को एक ट्वीट में बेईमान बता डाला। इसके साथ ही श्रीदेवी की फिल्म को भी फ्लॉप कहा, जिसके बाद लोग बुरी तरह से भड़क उठे।

KRK Viral Tweet: हाल ही में बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ मिली के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे। इस दौरान फिल्म के अलावा बोनी ने और भी काफी चीजों पर बात की। बॉलीवुड की लगातार पिट रही फिल्मों और फिल्ममेकर्स के माइंडसेट को लेकर बोनी कपूर ने खुलकर बात की। इसी को लेकर अब फिल्म क्रिटिक केआरके यानी कमाल आर खान मैदान में कूद गए हैं। हालिया ट्वीट में केआरके ने बोनी कपूर की फिल्मों 'तेवर', 'मॉम' और 'मिली' को फ्लॉप बताकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। केआरके ने साफ शब्दों में कहा कि इसका मतलब आप (बोनी कपूर) भी बेईमान हैं। ट्वीट करने के चंद मिनटों बाद ही फैंस ने केआरके को जवाब भी दिया है।

बोनी कपूर ने बोली ये बात

बोनी कपूर ने बोली ये बात

कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट आए बोनी कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और साउथ इंडस्ट्री की दमदार स्टोरी को लेकर बात की। बोनी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज कल के डायरेक्टर्स में वो ईमानदारी रही ही नहीं। इसी बात को पकड़कर केआरके ने बोनी को आड़े हाथों लिया और ट्वीट कर कहा कि बोनी कपूर ने कहा कि बॉलीवुड अच्छी फिल्में नहीं बना रहा, वो ईमानदारी अब नहीं है।

वायरल हुई केआरके का ट्वीट

वायरल हुई केआरके का ट्वीट

केआरके ने बोनी कपूर के बयान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि दुर्भाग्य की बात है कि आज कल बहुत से एक्टर्स और डायरेक्टर्स बेईमान हैं। केआरके ने कहा कि भले ही मैं उनसे सहमत हूं लेकिन मेरा एक सवाल है कि बोनी जी आपकी पिछली 3 फिल्में तेवर, मॉम और मिली फ्लॉप रही। मतलब आप भी बेईमान हैं?

लोगों ने लगाई केआरके की क्लास

लोगों ने लगाई केआरके की क्लास

केआरके का ट्वीट पोस्ट होने के कुछ ही समय बाद यूजर्स कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा कि मॉम कोई फ्लॉप नहीं थी। इंडिया में इसने अच्छी कमाई की और चीन में फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया। अपने फैक्ट्स की जांच करें।

'मिली' को लेकर बोली ये बात

'मिली' को लेकर बोली ये बात

यूजर ने 'मिली' के बारे में बात करते हुए कहा कि मिली फिल्म ने सेटेलाइट और ओटीटी राइट्स से पहले ही अपना बजट वसूल कर लिया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि मॉम फिल्म सुपरहिट थी और बेहतरीन भी। एक अन्य यूजर ने कहा कि केआरके के मुताबिक तो दिलवाले, रईस और डियर जिंदगी भी फ्लॉप थी। इसलिए इसे (केआरके) इग्नोर करें।

मुख्य भूमिका में हैं जाह्नवी

मुख्य भूमिका में हैं जाह्नवी

बताते चलें कि मॉम, मिली और तेवर फिल्म को बोनी कपूर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बनाया था। जहां मॉम फिल्म से श्रीदेवी ने बॉलीवुड में वापसी की थी, वहीं मिली से बोनी ने पहली बार अपनी बेटी की किसी फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी तरफ फिल्म तेवर में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर लीड रोल में थे।

'बोनी कपूर ने सच ही कहा...'

'बोनी कपूर ने सच ही कहा...'

इस बीच केआरके ने इस ट्वीट के बाद फिर एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि बोनी कपूर ने बॉलीवुड के बारे में जो कुछ भी कहा, वो एकदम सच है और वो भी उनमें से एक हैं। स्टूडियो ने सभी फिल्म निर्माताओं को बेईमान बना दिया है। आज कल हर कोई फिल्म मेकिंग के नाम पर स्टूडियो लूटने में लगा हुआ है।

कपिल के शो में आए बाप-बेटी

कपिल के शो में आए बाप-बेटी

हाल ही में बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर संग कपिल शर्मा के शो में नजर आए। इस दौरान बोनी कपर ने बताया कि आखिरकार फिल्में क्यों नहीं चल पा रही हैं। प्रोड्यूसर ने बताया कि इसके पीछे की वजह डायरेक्टर्स की बेईमानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+