Viral Video: छोटे कद के जबरा फैन के साथ कृति सेनन ने ली सेल्फी, फैंस बोले-' ये तो उप्स हो गया'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने एक स्पेशल फैन के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।
मुंबई, 3 सितंबर: बीती रात निर्माता मुराद खेतानी ने अपनी बर्थडे पार्टी थ्रो की थी। जिसमें बॉलीवुड के कई अभिनेता स्पॉट किए गए थे। इस पार्टी में सलमान खान, कार्तिक आर्यन, रवीना टंडन, मुकेश छाबड़ा, कृति सेनन समेत कई बड़े सितारे नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा इस पार्टी में जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो थी कृति सेनन।

फैन ने कृति सेनन से की सेल्फी की डिमांड
कृति सेनन ने इस पार्टी में पीले रंग की शिमरी बॉडीकॉन मिनी ड्रेस को पहनी थी। इस आउटफिट में कृति काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, एक्ट्रेस जब इस पार्टी से बाहर निकलीं तो उनको एक फैन ने रोक लिया था। दरअसल इस फैन की डिमांड थी कि, एक्ट्रेस उसके साथ एक सेल्फी ले।
एक्ट्रेस ने पैपराजी को मजाक उड़ाने पर हड़काया
कृति सेनन की इस वायरल वीडियो को वीरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये छोटे कद का फैन कृति सेनन से सेल्फी की इच्छा जाहिर करता है। लेकिन इस दौरान पैपराज उस फैन को डांट देते हैं जिसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत पैपराज को टोका और कहा कि, 'ऐसे मत कहो'।

सेल्फी लेते हुए कृति सेनन हुई असहज
फिर एक्ट्रेस का जबरा फैन जैसे ही फोन लेकर कृति सेनन के पास आता है तो एक्ट्रेस खुद फोन लेकर झुकती हैं और उसका मोबाइल हाथ में लेते हुए सेल्फी लेती हैं। लेकिन वीडियो को अगर ध्यान से देखें तो एक्ट्रेस झुकते हुए काफी असहज महसूस कर रही हैं। मगर इसके बावजूद एक्ट्रेस अपने फैन का मन रखने के लिए सेल्फी लेती हैं।
फैंस बोले- 'ये तो उप्स हो गया'
फिलहाल कृति सेनन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां फैन्स कृति सेनन के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस उप्स मोमेंट का शिकार बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो उप्स मोमेंट हो गया'।
कॉफी विद करण में नजर आई कृति सेनन
आपको बता दें कि, कृति सेनन को आखिरी बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किेए थे। साथ ही उन्होंने शो के दौरान टाइगर श्रॉफ संग जमकर मस्ती की थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म बच्चन पांडे में देखा गया था जो कि बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications