ग्रीस में सिगरेट पीती हुई दिखीं Kriti Sanon, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, एक्ट्रेस की मां का पुराना ट्वीट वायरल
Kriti Sanon Smoking Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने 27 जुलाई को अपना जन्मदिन ग्रीस में मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो काफी चर्चा में हैं जिसे देख फैंस ने दावा किया कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड के साथ सीगरेट पी रही हैं।
कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बना ली है। लेकिन एक्ट्रेस अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक रेडिट यूजर ने कृति सेनन का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आईं। वहीं कुछ फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस ने सिगरेट भी पी थी।

जैसे ही सोशल मीडिया पर कृति सेनन की ये वीडियो वायरल हुई तो जहां कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया तो वहीं कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि "मुझे बात समझ में नहीं आती। लोग धूम्रपान करते हैं तो क्या? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर वो पी भी रही है तो इसमें नया क्या है उसकी मर्जी वो चाहे जो कुछ करे।'
कृति सेनन का ये वीडियो सामने आने के बाद उनकी मां गीता सेनन का कमेंट चर्चा में है। उन्होंने अपने पुराने ट्वीट में कहा था कि, 'वो हमेशा से एंटी स्मोकिंग रही हैं और अपने आसपास के लोगों को भी सिगरेट छोड़ने की बात कहती है।' इसके अलावा एक बार कृति सेनन ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, वह स्मोकिंग नहीं करती हैं लेकिन फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए उन्हें स्मोक करनी पड़ी, क्योंकि स्क्रिप्ट में ऐसी डिमांड की गई थी।
इसके अलावा जहां कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि कृति सेनन वीडियो में स्मोकिंग कर रही हैं, तो कुछ का कहना है कि वह नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड स्मोकिंग कर रहे हैं। हालांकि ये सच है या नहीं इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के सिगरेट पीने को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications