कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, कहा- जाते-जाते मुझ पर कर गया ये मेहरबानी....
फिल्म 'राबता' के 5 साल पूरे होने पर कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत के साथ बिताए दिनों को याद किया।
मुंबई, 10 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिवंगत एक्टर और उनके अच्छे दोस्त रहे सुशांत सिंह राजपूत खूब याद किया। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' के 5 साल पूरे हो गए हैं। दिनेश विजान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 9 जून 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस की कई यादें जुड़ी हुई हैं। वहीं 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। आपको बता दें कि जब इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब सुशांत और कृति के डेट करने की अफवाहें भी उड़ी थीं। अब कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर सुशांत के साथ बिताए दिनों को याद किया।
गाना गाते हुए शेयर किया वीडियो
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सिंगिंग वीडियो शेयर किया है। मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो 'भेड़िया' फिल्म के सेट का है जिसे डायरेक्टर अमर कौशिक ने शूट किया है। इस वीडियो में कृति फिल्म 'राब्ता' के टाइटल ट्रैक को गाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कृति का ये सींगिंग वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

कृति सेनन ने कहा यादों से भरी फिल्म
कृति सेनन ने फिल्म 'राब्ता' की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और डायरेक्टर दिनेश विजान के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। कृति ने अपने इंस्टाग्रां अकाउंट पर लिखा है- मेहरबानी जाते जाते मुझपे कर गया, गुजरता सा लम्हा एक दामन में भर गया।

सुशांत के साथ शानदार जर्नी
कृति ने आगे लिखा- ये कई मायनों में स्पेशल थी...यादों से भरी फिल्म.. मेरे दिल के करीब की एक जर्नी..और मुझे खुशी है कि आप दोनों के साथ काम करने का मौका मिला, सुशांत और दीनू। राब्ता के 5 साल। नोट-सिंगिंग पर ध्यान न दें इमोशन प्योर है। वीडियो क्रेडिट अमर कौशिक।

फैंस सुशांत सिंह राजपूत को कर रहे हैं याद
कृति सेनन के इस वीडियो पर लोग उनकी सींगिग के साथ साथ सुशांत सिंह राजपूत की भी तारीफ कर रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ब्यूटीफुल मूवी मिसिंग सुशांत सिंह राजपूत। तो दूसरे ने लिखा है- Sushriti के 5 बरस। आपको बता दें कि कृति सेनन जल्द ही फिल्म गणपत, शहजादा, भेड़िया और आदिपुरुष में नजर आएंगी। कृति सेनन डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ भी एक प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications