Adipurush Release Date: मेकर्स ने बदली 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट,पोस्टपोर्न कर कही ये बड़ी बात
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट अब टाल दी गई है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
Adipurush Release Date: कृति सेनन और प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब से रिलीज हुआ है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म को लगातार बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। इस बीच अब मेकर्स ने ट्रेलर पर हंगामे के बाद मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है।

टली आदिपुरुष की रिलीज डेट
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा सामने आया है। तमाम विवादों के बाद फिल्म डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। जी हां जहां ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी अब ये साल 2023 की गर्मियों में रिलीज होगी।

मेकर्स ने ऐलान कर कही बड़ी बात
फिल्म आदिपुरुष अब 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ओम राउत ने अपने इस पोस्ट में फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज भी दिया है। ओम राउत ने रिलीज डेट अनाउंस कर पोस्ट पर लिखा, 'जय श्रीराम... आदिपुरुष हमारे लिए एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति और हमारी संस्कृति और इतिहास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरुष'
ओम राउत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देना होगा। फिल्म 'आदिपुरुष' अब अगले साल 16 जून, 2023 को रिलीज होगी। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं जिस पर भारत को गर्व होगा। आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है।'

क्या वीएफएक्स है असल वजह?
फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब से रिलीज हुआ है तभी से दिखाए गए वीएफएक्स को लेकर मेकर्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब ओम राउत के इस पोस्ट से ये साफ हो रहा है कि, वह भी वीएफएक्स से खुश नहीं है। जिसके बाद अब उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। ओम राउत ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि वह टीम को अधिक समय देना चाहते हैं। इसका मतलब है कि वह अब कई बड़े बदलाव करने वाले हैं।

मेकर्स का वीएफएक्स में होगा इतना खर्च
रिपोट्स की माने तो, अब फिल्म के वीएफएक्स पर बदलाव होंगे तो इसके लिए मेकर्स को लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की कई और भी बड़ी वजह हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर आदिपुरुष के अलावा कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसकी वजह से आदिपुरुष अपना बिजनेस निकालने में खास सफलता हासिल नहीं कर पाएगी। अब देखना होगा कि, मेकर्स के इस फैसले से फिल्म पर क्या असर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications