'महाभारत' के कृष्‍ण नीतीश भारद्वाज ने आईएएस पत्‍नी से तोड़ी 12 साल पुरानी शादी, बोली ये बात

'महाभारत' के कृष्‍ण नीतीश भारद्वाज ने आईएएस पत्‍नी से तोड़ी 12 साल पुरानी शादी, लिखी ये बात

नई दिल्‍ली, 18 जनवरी। टीवी के लोकप्रिय ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक 'महाभारत' में कृष्‍ण की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्‍टर नीतीश भारद्वाज ने अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया है। अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने 12 साल बाद अपनी पत्नी स्मिता से नाता तोड़ लिया है। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान है।

शादी के 12 साल बाद अलग होने का किया है फैसला

शादी के 12 साल बाद अलग होने का किया है फैसला

बता दें नीतीश की पत्‍नी स्मिता एक आईएएस अधिकारी हैं इनकी दो जुड़वां बेटियां हैं जो अपनी मां स्मिता के साथ इंदौर में रह रही हैं। एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता से अलग होने की बात कही थी उन्‍होंने बताया था कि सितंबर 2019 में दोनों का रिश्ते में दरार आ चुकी थी।

नीतीश ने कहा- तलाक मौत से ज्यादा ताकतवर है

नीतीश ने कहा- तलाक मौत से ज्यादा ताकतवर है

नीतीश भारद्वाज ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि "हां, मैंने सितंबर 2019 में फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी। उन्‍होंने कहा मैं इस बात की गहराई में नहीं जाना चाहता कि हमारे अलग होने का कारण क्या है। मामला अभी अदालत में है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि कि तलाक मौत से ज्यादा ताकतवर है, खासकर तब जब आप एक खालीपन के साथ जी रहे हैं।

शादी टूटने के कई कारण हो सकते हैं

शादी टूटने के कई कारण हो सकते हैं

नीतीश भारद्वाज ने शादी के रिलेशन पर कहा, "मैं इस शादी नाम की संस्था में विश्वास करता हूं, लेकिन मैं इस मामले में भाग्यशाली नहीं रहा हूं। सच कहूं तो शादी टूटने के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी आप समझौता नहीं कर पाते हैं। पार्टनर का रवैया और कभी करुणा की कमी। कभी अहंकार आड़े आता है तो कभी सोच समझ में नहीं आता। जब भी कोई रिश्ता टूटता है तो बच्चे उसमें सफर करते हैं। इन बातों का बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार हैं।

जुड़वां बेटियों के बारे में नीतीश ने बोली ये बात

जुड़वां बेटियों के बारे में नीतीश ने बोली ये बात

जुड़वां बेटियों के बारे में बात करते हुए नीतीश भारद्वाज ने कहा, ''अब मुझे उनसे बात करने या उनसे मिलने की आजादी है या नहीं, इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। जब रिश्ते के टूटने के बारे में उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो स्मिता ने ऐसा नहीं किया ।

नीतीश भारद्वाज ने स्मिता से की थी दूसरी शादी

नीतीश भारद्वाज ने स्मिता से की थी दूसरी शादी

नीतीश भारद्वाज ने स्मिता से दूसरी शादी की थी। नीतीश की पहली शादी 27 दिसंबर 1991 को विमला पाटिल की बेटी मोनीषा पाटिल से हुई थी। विमला 'फेमिना' पत्रिका के पूर्व संपादक विमला पाटिल की बेटी हैं। दोनों के दो बच्‍चे एक बेटा औश्र बेटी है नीतीश और मोनिषा का साल 2005 में तलाक हो गया था और वो अपने बच्‍चों को लेकर लंदन हमेशा के लिए चली गईं। इसके बाद 2008 में नीतीश ने आईएएस दोस्‍त स्मिता गेट से दूसरी शादी कर ली। स्मिता की भी यह दूसरी शादी थी उन्‍होंने भी अपने प‍हले पति से तलाक ले लिया था। वहीं अब दोनों की ये दूसरी शादी भी टूट चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+