इस फेमस एक्ट्रेस का बेटा 15 साल की उम्र में बना पिता? किसका है बच्चा? जानें क्या है इस मामले की पूरी सच्चाई
Kourtney Kardashian: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी कोर्टनी कार्दशियन ने अपने बेटे मेसन डिस्किक के बारे में चल रही अफवाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 45 वर्षीय रिएलिटी स्टार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बेटे के पिता बनने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
कोर्टनी कार्दशियन के बेटे को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
कोर्टनी कार्दशियन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बात को स्पष्ट किया है कि उनके 15 वर्षीय बेटे के पिता बनने की अटकलें पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने साफ कहा है कि उनके बेटे की बाप बनने की खबर पूरी तरह से झूठी है।

मां ने कहा- मेरा बेटा 15 साल की उम्र में बाप नहीं बना
-कोर्टनी कार्दशियन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- मैं शायद ही कभी अपने या अपने परिवार के अफवाहों या साजिशों पर बात करती हूं, लेकिन ये मेरे बच्चे के बारे में है और किसी को भी एक पल के लिए भी ये सोचने देना गलत लगता है कि ये झूठ सच नहीं हैं। कुछ भी सच नहीं हैं। मेसन का कोई बच्चा नहीं है। वो बाप नहीं बना है।
-कोर्टनी कार्दशियन न एक दूसरे मुद्दे पर भी बात की, जिसमें मेसन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाना शामिल है। कोर्टनी ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे की कोई सार्वजनिक प्रोफाइल नहीं है और फैंस से आग्रह किया कि वह ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उस पर विश्वास न करें।
'हमारे परिवार का सम्मान करें'
-कोर्टनी कार्दशियन ने लिखा है- मेरे बेटे के नाम से चल रहे सभी अकाउंट्स फर्जी हैं। मेरा बेटा वास्तव में अपनी प्राइवेसी को जरूरी समझता है। मैं सभी मीडिया से अनुरोध करती हूं कि कृपया हमारे परिवार का सम्मान करें।
-मां कोर्टनी कार्दशियन ने लिखा है- वह एक बच्चा है जो कि काफी इमोशनल है। उसके आगे एक सुंदर जीवन है। कृपया झूठी कहानियां फैलाना बंद करें। वो नाबालिक है, उसे अकेला छोड़ दें। मेसन डिस्किक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications