Kota Srinivasa Rao के निधन से इंडस्ट्री में छाया मातम, डिप्टी CM लेकर सेलेब्स तक दे रहे श्रद्धांजलि

Kota Srinivasa Rao: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस समय मातम पसरा हुआ है। खबर है क साउथ के पॉपुलर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। श्रीनिवास राव ने 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

कोटा श्रीनिवास राव का निधन
इस समय हर कोई कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। कोटा श्रीनिवास राव एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ भाजपा के पूर्व विधायक भी थे।

Kota Srinivasa Rao

लंबे समय से बीमार थे एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने आवास पर आज यानी 13 जुलाई 2025 की सुबह अंतिम सांस ली।

इन हस्तियों ने कोटा श्रीनिवास को दी श्रद्धांजलि

श्रीनिवास राव के निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम दर्शन के लिए देश के पूर्व उप-राष्ट्रतपति वैकेया नायडू, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम एक्टर पवन कल्याण समेत कई मशहूर हस्तियां उनके घर पर पहुंची थी।

मेगास्टार चिरंजीवी ने जताया दुख

-श्रीनिवास राव के निधन पर साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है- कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैंने और उन्होंने एक ही टाइम पर फिल्म प्रणाम खरीदु से अपने-अपने करियर की शुरुआत की थी।

-चिरंजीवी ने आगे लिखा है- श्रीनिवास राव ने इसके बाद सैकड़ों फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। राव का हर रोल बेहद अलग और एंटरटेनमेंट से भरा था। श्रीनिवास राव हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीत लेते थे, फिर चाहे वो कॉमेडी-विलेन हो या खूंखार विलेन या फिर सपोर्टिंग रोल। राव ने हर वो किरदार निभाया, जो सिर्फ वहीं निभा सकते थे।

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पहुंचे थे दिवंगत एक्टर के आवास

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण एक्टर कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने उनका अंतिम दर्शन किया। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बाद उन्हें उनके आवास से निकलते हुए देखा गया था। अभिनेता प्रकाश राज, वरिष्ठ अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के उनके आवास पर पहुंचे थे।

रवि तेजा ने लिखी ऐसी बात

श्रीनिवास राव के निधन पर रवि तेजा ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- मैं उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर रोल से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा बाबाई मेरे लिए परिवार जैसे थे, उनके साथ काम करने की प्यारी यादें मेरे मन में हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले, कोटा श्रीनिवास राव गरु, ओम शांति।

एन चंद्रबाबू नायडू ने कही ऐसी बात

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने भी श्रीनिवास राव के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मशहूर अभिनेता श्रीनिवास राव अपने कमाल के रोल से लोगों को दिल जीत लेते थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। लगभग चार दशकों तक फिल्म और इंडस्ट्री में उनकी सेवा और उनके द्वारा निभाए गए रोल हमेशा याद रहेंगे।

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने दी श्रद्धांजलि

पुष्पा सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने लिखा है- वह हमारे परिवार के बहुत करीब थे। उनके दामाद प्रभाकर पिछले 30 सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मैं उनसे बात करने के लिए उत्सुक रहता था, वह बहुत ही मिलनसार थे। मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं।

एसएस राजामौली ने जताया शोक

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने एक्स हैंडल के जरिए कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है- कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अपनी कला के उस्ताद, एक ऐसे दिग्गज जिन्होंने अपने हर किरदार में जान फूंक दी थी। परदे पर उनकी उपस्थिति सचमुच अपूरणीय थी। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ॐ शांति।

महेश बाबू ने दी श्रद्धांजलि

तेलुगू स्टार महेश बाबू ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह क्षति हम सभी के लिए व्यक्तिगत है, जो उन्हें देखते और उनसे सीखते हुए बड़े हुए हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को शक्ति और प्रार्थनाएं।

वेंकटेश दग्गुबाती ने लिखी ऐसी बात

वेंकटेश दग्गुबाती ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है- कोटा श्रीनिवास राव गारू अपने पीछे एक टाइमलेस लेगेसी छोड़ गए हैं। हर मायने में एक दिग्गज, उन्होंने हर भूमिका में महानता लाई। उनकी कमी हमें बहुत खलेगी। मैं पर्दे पर और पर्दे के बाहर हमारे साथ बिताए पलों के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

नागार्जुन ने दी श्रद्धांजिल

नागार्जुन ने शोक जताते हुए लिखा है- प्रिय कोटा गारू, बहुत सारी खूबसूरत यादें ताजा हो गईं। आपका स्नेह, आपकी हास्य भावना और सबसे बढ़कर आपकी अद्भुत प्रतिभा। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

कोटा श्रीनिवास को पद्मश्री से किया गया था सम्मानित

कोटा श्रीनिवास राव का जन्म साल 1942 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर के एक उपनगर, कांकीपाडु गांव में हुआ था। साल 1978 में 'प्रणाम खरीदु' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्रीनिवास ने कई भाषाओं की 750 से ज्यादा फिल्में की हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2015 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+