अब कोरिया जा पहुंची अल्लू अर्जुन की दीवानगी, कोरियन गर्ल ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
नई दिल्ली, 14 फरवरी: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसी के साथ फिल्म की दीवानगी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। आलम यह है कि फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका ट्रेंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारत के साथ-साथ विदेशों में 'पुष्पा' की खुमारी जबरदस्त तरीके से छाईं हुई है। अब 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन का 'कोरियन वर्जन' सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

कोरियाई गर्ल पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील्स में पुष्पा के 'श्रीवल्ली' सॉन्ग के हुक स्टेप्स की भरमार है। बड़ी हस्तियां भी 'श्रीवल्ली' डांस करने से खुद को नहीं रोक पाए। इंटरनेट पर जहां देखो वहां बस 'पुष्पा' ही 'पुष्पा' के रील्स नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म को आए दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन लोगों की दीवानगी अल्लू अर्जुन की स्टाइल को लेकर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब कोरियाई लड़की पर पुष्पा खुमार देखने को मिला है, जिसने कपड़े तक कॉपी किए हैं।

'श्रीवल्ली' स्टाइल में अल्लू अर्जुन भी फेल!
'पुष्पा' से जुड़े अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग्स से लेकर गाने और एक्शन सीन्स तक सबकुछ इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसके अलावा लोग भी एक्टर के 'श्रीवल्ली' के हुक स्टेप के दीवाने हैं। इसलिए जब एक कोरियाई लड़की ने अल्लू अर्जुन को कॉपी किया तो वो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे इस वीडियो को कोरियन G1 नाम के इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

एक बार देखने से नहीं भरेगा मन!
शॉर्ट वीडियो क्लिप में कोरियाई गर्ल ट्रेंडिंग सॉन्ग 'श्रीवल्ली' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं उसने अल्लू अर्जुन के डांस स्टाइल के अलावा एक्टर के कपड़ों को भी कॉपी करने की पूरी कोशिश की है। लड़की ने पुष्पा स्टाइल वाली शर्ट, चश्मा भी पहना हुआ है और हूबहू एक्टर के हुक स्टेप को कर रही है। वीडियो को एक बार देखने से किसी का भी मन नहीं भरेगा, यकीनन आप भी इसे कई बार देखेंगे।

अल्लू अर्जुन का कोरियन वर्जन!
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि "यह डांस आपके सोच से कहीं ज्यादा मुश्किल है, अल्लू अर्जुन का कोरियन वर्जन!"। इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 58 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है, जबकि कमेंट सेक्शन में तारीफ की भरमार हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि मुंबई आ रही हो आप?। वहीं एक पाकिस्तानी यूजर ने भी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसाया है।












Click it and Unblock the Notifications