क्या पैपराजी से जानबूझकर बुरा बर्ताव करती हैं जया बच्चन? नीतू कपूर ने किया खुलासा, कहा- 'यह मिली भगत है'

Neetu Kapoor On Jaya Bachchan: बॉलीवुड के कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो पैपराजी को हमेशा मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। लेकिन जया बच्चन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका कैमरा देखते ही गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह पैपराजी को फोटो लेने से साफ मना कर देती हैं जिस वजह से वह अक्सर ट्रोल भी होती हैं। अब नीतू कपूर ने इस पर रिएक्ट किया।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनत अमान ने हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद कर 8 में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी किए। ऐसे में नीतू ने जया बच्चन के पैपराजी पर गुस्सा करने पर बात की।

Jaya Bachchan

नीतू ने जया बच्चन के पैपराजी पर चिल्लाने पर कहा कि, ऐसा एक बार हुआ था, फिर वो ऐसा करने लग गईं। पैपराजी को डांटने में जया बच्चन को मजा आता है। वहीं, पैपराजी भी जया जी की डांट को एंजॉय करते हैं। इस झगड़े में दोनों को मजा आता है। नीतू कपूर ने ये भी कहा कि, 'मुझे लगता है कि वह जानबूझकर ऐसा करती हैं।'

नीतू कपूर ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'जया बच्चन भले फोटो लेने के लिए पैपराजी पर भड़क जाती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बिल्कुल भी ऐसी नहीं हैं। रियल लाइफ में वह बहुत प्यारी हैं। सभी इसको एन्जॉय करते हैं। मुझे लगता है कि यह कुछ मिली भगत है। वहीं करण जौहर ने भी कहा, मुझे भी लगता है कि वह सिर्फ इस चीज को एंजॉय करते हैं।

बता दें कि, जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जो कि पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस के इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। क्योंकि वह रियल लाइफ में भी काफी गुस्सैल रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+