Koel Mallick Caste: ममता बनर्जी और TMC को छोड़ने वालीं कोयल मल्लिक की क्या है जाति? कौन से धर्म में की शादी?
Koel Mallick Caste: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। खबर है कि एक्ट्रेस से नेता बनीं राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि महज 2 दिन के अंदर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये दूसरा बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इससे पहले गत 15 जुलाई 2026 को टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और ऋतब्रत खेमे का दामन थाम लिया था।
राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दिया
जानकारी के अनुसार कोयल मल्लिक से पहले भी टीएमसी के तीन राज्यसभा सांसद अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। कोयल ने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे रही हैं और उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जाए। उन्होंने अपने पत्र में राज्यसभा के सभी साथी सांसदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

कोयल मल्लिक कौन हैं?
-कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 28 अप्रैल 1982 को कोलकाता में हुआ था। वह दिग्गज बंगाली एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। कोयल ने कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से मनोविज्ञान (Psychology) में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की।
-एक्टिगं में करियर बनान से पहले उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद कोयल मल्लिक ने साल 2003 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म नाटेर गुरु (Nater Guru) से एक्टिंग की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद ही कोयल, बंगाली सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। उन्होंने शुभोदृष्टि, मोन माने ना, पागलु, 100% लव, रंगबाज और मितिन मासी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
-आपको बता दें कि टॉलीवुड में लगातार सफल फिल्मों के कारण कोयल मल्लिक को 'टॉलीवुड क्वीन' भी कहा जाता है। उन्हें फिल्मफेयर बंगला अवॉर्ड समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। साल 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें महानायक सम्मान से भी सम्मानित किया था।
-अप्रैल 2026 में बनी थीं राज्यसभा सांसद फिल्मी दुनिया में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद कोयल मल्लिक ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था। फरवरी 2026 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वह अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद बनीं और संसद में शपथ ली लेकिन अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
कोयल मल्लिक की शादी और बच्चे
कोयल मल्लिक ने फरवरी 2013 में फिल्म निर्माता निस्पाल सिंह (Nispal Singh) से शादी की थी। दोनों शादी से पहले लगभग 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। कोयल मल्लिक ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की है।
क्या है कोयल मल्लिक की जाति-धर्म?
बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कोयल मल्लिक कायस्थ जाति से ताल्लुक रखती हैं। वो एक प्रतिष्ठित बंगाली फिल्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता रंजीत मल्लिक भी एक जाने-माने एक्टर हैं। उनकी मां दीपा मल्लिक हाउसवाइफ हैं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में, मल्लिक उपनाम हिंदू (कायस्थ, वैद्य, तेली) और मुस्लिम दोनों समुदायों में पाया जाता है। । 'मल्लिक' मूल रूप से एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ राजा, मालिक या शासक होता है। ऐसे में कोयल मल्लिक हिंदू धर्म मानती हैं।
कोयल मल्लिक के पति निस्पाल सिंह की क्या है जाति?
-कोयल मल्लिक के पति फिल्म निर्माता निस्पाल सिंह (जिन्हें 'राणे' भी कहा जाता है) पंजाबी (सिख) परिवार से आते हैं। वह जाने-माने फिल्म निर्माता सुरेंद्र सिंह के बेटे हैं और उनके परिवार का ताल्लुक मूल रूप से पंजाब से है। हालांकि उनका पूरा परिवार लंबे समय से कोलकाता में बसा हुआ है।
-'सिंह' कोई अलग जाति नहीं बल्कि सिख धर्म में पुरुषों के नाम के आगे जोड़े जाने वाला एक उपनाम या उपाधि है, जिसका अर्थ 'शेर' होता है। ऐतिहासिक रूप से जाति व्यवस्था को मिटाने और सभी को समान दर्जा देने के लिए ये परंपरा शुरू की गई थी। 1699 में दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना के दौरान पुरुषों को 'सिंह' और महिलाओं को 'कौर' (राजकुमारी) नाम जोड़ने का निर्देश दिया था।
एक्टिंग के अलावा सोशल वर्क भी करती हैं कोयल मल्लिक
कोयल मल्लिक सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी एक्टिव रही हैं। वह विशेष रूप से महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े अभियानों में भाग लेती रही हैं। उनकी छवि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कम विवादित और सम्मानित एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है।













Click it and Unblock the Notifications