लता मंगेशकर ने जानें क्यों नहीं की थी शादी? 'स्वर कोकिला' ने खुद किया था खुलासा
लता मंगेशकर ने जानें क्यों नहीं की थी शादी?'स्वर कोकिला' ने खुद किया था खुलासा
नई दिल्ली, 05 फरवरी। अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सुरकोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया होने के कारण उन्हें मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में 8 जनवरी को भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी, लेकिन आज सुबह उन्होंन इस दुनिया को अलविदा कह दिया।लता मंगेशकर जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज में सैंकड़ों प्यार भरे गीत गाएं उन्होंने अपना पूरा जीवन अकेले ही गुजार दिया। उन्होंने शादी क्यों नहीं की इसका खुलासा एक बार लता मंगेशकर ने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की शादी
एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने भाई बहन और परिवार की जिम्मेदारी के कारण शादी नहीं की। लता दीदी ने बताया कि मैं घर में सबसे बड़ी थी और पिता की मौत के कारण मेरे पूरे परिवार की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई। मेरे से छोटे 5 भाई बहन से जिन्हें मुझे संभालना था। इसलिए मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

लता मंगेशकर की कितनी बहनें हैं
बता दें लता मंगेशकर की कुल चार बहनें और एक भाई हैं जिनमें लता मंगेशकर सबसे बड़ी हैं। लता से छोटी आशा फिर ऊषा मंगेशकर भाई हृदयनाथ और मीना मंगेशकर हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर 91 साल की हैं। 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्म हुआ था।

लता मंगेशकर ने कुल कितने गीत गाएं
पिछले कई दशकों से करोड़ों दिलों पर अपने सुरीली आवाज के बलबूते राज कर रही लता मंगेशकर ने अब तक 30 भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गा चुकी हैं। पिछले सात दशकों से वो गाने गा रही हैं। उनकी जादुई आवाज सुनकर ही हम बड़े हुए। आज भी जब रोमांटिक, देशभक्ति के टॉप गानों की बात होती है, तो उसमें लता दीदी के गाने नबंर वन पर रहते हैं।

लता मंगेशकर ने कितनी उम्र में की भी गाना गानें की शुरूआत
लता मंगेशकर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने लगभग 12 साल की उम्र में गाना गानें की शुरूआत की थी और 1940 के दशक में फिल्मों में गाना गाना शुरू किया। लगभग 90 साल की उम्र तक लता मंगेशकर गाने गाती रहीं, लेकिन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं होने के कारण उन्होंने गायिकी से दूरी बना ली लेकिन कोरोना महामारी से पहले जब कोई उनका इंटरव्यू लेने पहुंचा तो उन्होंने अपने गानों की चंद लाइनें गुनगुना दी।

लता मंगेशकर ने कब गाया था पहला गाना
गायिका लता मंगेशकर आज से लगभग 81 साल पहले 16 दिसंबर 1941 को पहली बार रेडियो पर गाना गया था। 2020 में लता मंगेशकर ने इस तारीख को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी अपने फैंस को दी थी। लता मंगेशकर ने जब ये गाना गाया था तब उनके पिता जिंदा थे और उनका गाना सुनकर खूब खुश हुए थे और उनकी मां तो फूली नहीं समां रहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications