Mandakini : 80-90 के दशक में इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल थे लोग, जानिये आजकल कहां हैं ‘मंदाकिनी’
80-90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई थी। आइये आज जानते हैं मंदाकिनी की जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें..
मुंबई, 28 मई : पुरानी फिल्मों के कुछ किरदार ऐसे हैं, जो शायद कभी जहन से ना मिट पाएं। समय बीत जाता है, लेकिन किरदार और एक्टर लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। फिल्में भले ही दर्शकों को कम याद रहें, लेकिन किरदार दिल में रह जाते हैं। ऐसा ही एक किरदार है 80-90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस मंदाकिनी का। जी हां! आज हम आपको पुराने दौर में ले चलेंगे, जहां मंदाकिनी को लोग किसी परी से कम नहीं समझते थे। एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए लोग पागल रहते थे। आइये आज जानते हैं मंदाकिनी की जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें..

इंडस्ट्री में बनाई खास जगह
मंदाकिनी वे अभिनेत्री हैं, जिनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई थी। आज भी जब लोग उस दशक की फिल्मों को याद करते हैं, तो मंदाकिनी का ख्याल खुद ब खुद जहन में आ जाता है।

‘राम तेरी गंगा मैली' से जीता था दर्शकों का दिल
मंदाकिनी 80 के दशक की वे खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जिनके चर्चे आज तक होते हैं। बेशक आज मंदाकिनी फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वे आज भी अपनी खास जगह बनाई हुए हैं। मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से दर्शकों की नींदें उड़ा दी थीं। उस समय में ये फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म के बाद मंदाकिनी की पॉपुलैरिटी में गजब का इजाफा हुआ था।

मंदाकिनी ने कर ली थी शादी
इस बीच साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें, तो उन्होंने मोंक रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। मंदाकिनी ने शादी के बाद फिर कभी फिल्मों में काम नहीं किया। करियर की बुलंदी पर एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी और फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं।

बेटे के साथ शेयर करती हैं फोटो
बताते चलें कि मंदाकिनी फैंस के साथ अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखती हैं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस मुंबई में रहती हैं और एक तिब्बती सेंटर के साथ योगा सेंटर भी चलाती हैं। मंदाकिनी अपनी फैमिली के साथ भी फोटोज शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications