जानें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा में से कौन हैं ज्यादा अमीर, कुल संपत्ति उड़ा देगी आपके होश
Virat Kohli Anushka Sharma Net Worth: इस समय भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। इसी बीच विराट कोहली भी अचानक ही अपना आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का वॉर्म अप मैच छोड़ किसी पर्सनल कारण की वजह से मुंबई लौटे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर दोबारा पैरेंट्स बनने की बात को सामने नहीं रखा है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का के प्रेग्नेंसी की खबर सच है।
विराट और अनुष्का में कौन है ज्यादा अमीर
आपको बका दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक अपने बल्ले से दुनिया भर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाती हैं। ये पावर कपल न केवल अपने-अपने क्षेत्र में परफॉर्मेंस के मामले में आगे है, बल्कि कमाई के मामले में दोनों का दबदबा बना हुआ है। दोनों ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा में कौन सबसे अमीर है? आइए जानते हैं दोनों की कमाई और लाइफस्टाइल के बारे में।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की संपत्ति
विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के पास 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1046 करोड़ रुपए की संपत्ति है। खबरों की मानें तो उनकी सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपए है जबकि एक महीने में वह करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर लेते हैं। ऐसे में विराट कोहली एक दिन में करीब 5 लाख रुपए कमा लेते हैं।
बीसीसीआई से विराट को सालाना मिलते हैं करोड़ों रुपए
आपको बता दें कि विराट कोहली को दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में गिना जाता है और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहते हुए भी उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड ए के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं। इससे उन्हें करोड़ों की कमाई होती है, जबकि हर साल आईपीएल के जरिए भी वह मोटी रकम कमा लेते हैं। बीसीसीआई उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये देती है। वहीं गेम के फॉर्मेट के हिसाब से भी उन्हें मैच की फीस दी जाती है।
विराट कोहल की मोटी कमाई
खबर है कि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और मशहूर कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की अच्छी खासी कमाई हो जाती है। वहीं विराट ने कई कंपनियों में इंवेस्टमेंट भी किया हुआ है, जहां से उन्हें शानदार रिटर्न मिलता रहता है। साथ ही उनकी कमाई में एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है। विराट कोहली को मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्स, फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो, वॉल्वोलिन, प्यूमा जैसे ब्रांड के विज्ञापनों से काफी मोटा पैसा मिलता है।
विराट कोहली का फेमस रेस्तरां
विराट कोहली ने कुछ समय पहले दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का मुंबई वाला बंगला किराए पर लिया था, जिसमें उन्होंने एक शानदार रेस्तरां खोला है। कोहली के इस रेस्तरां का नाम 'वन8 कम्यून' है। विराट कोहली की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 220 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली अपनी एक इंस्टग्राम पोस्ट के लिए करीब 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ बॉलीवुड प्रोड्यूसर भी हैं। हालांकि संपत्ति के मामले में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से बहुत पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा करीब 35 मिलियन डॉलर या लगभर 265 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्म के अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया और विज्ञापनों से मोटी कमाई करती हैं।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 10 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए वह करीब 5 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूलती हैं। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अनुष्का के इंस्टाग्राम पर 59.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपनी एक स्पॉन्सर्ड इंस्टा पोस्ट के लिए करीब 95 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। अनुष्का शर्मा के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां भी मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications