Rakhi Sawant: जानें क्या है राखी सावंत की सच्चाई, विवादों से घिरी है लाइफ, जानें कैसे बनीं एक्ट्रेस
Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने एक समय पर फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए इंडस्ट्री में एंट्री ली थी लेकिन कई तरह के विवादों में फंसने के बाद अब वह केवल खबरों में ही नजर आती हैं। राखी सावंत अक्सर अपनी बयानबाजी के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। राखी सावंत अपने म्यूजिक वीडियोज से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत ने अब तक दो शादियां की हैं। कुछ समय पहले ही अपने दूसरे पति आदिल खान दुर्रानी के साथ हुए विवादों के चलते राखी सावंत लाइमलाइट में छा गई थीं।
आदिल खान से की थी राखी ने शादी
राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर धोखेबाजी, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के साथ साथ पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते आदिल खान को जेल जाना पड़ा था। हालांकि 6 महीने बाद आदिल जमानत पर जेल से बाहर आए और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पत्नी राखी पर कई तरह के आरोप लगाए। वहीं राखी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी अपने पति आदिल को कैमरे पर झूठा कहा।

राखी ने कहा- आदिल ने मुझे बर्बाद कर दिया
आपको बता दें कि राखी सावंत हाल ही में उमराह करने गई थीं। उन्होंने इस्लाम धर्म को अपनाया है और अपना नाम राखी की जगह फातिमा कहने लगी हैं। इस समय राखी सावंत बदहाल इधर-उधर घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लंबे बालों को काट लिया है और कैमरे पर कह रही हैं कि आदिल ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे राखी सावंत बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहुंची थीं और कैसे उनकी जिंदगी इतने सारे विवादों से घिर गई।
राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है
जानकारी के अनुसार राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है। उनका जन्म 25 नवंबर 1978 में मुंबई में ही हुआ है। राखी ने मुंबई के गोकीबाई हाईस्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। राखी की एक बहन और एक भाई है। राखी सावंत के भाई राकेश सांवत फिल्म डायरेक्टर हैं और बहन ऊषा सावंत एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। राखी को हमेशा से ही फिल्मों की दुनिया अच्छी लगती थी। वह फिल्मों में हीरोइन बनना चाहती थीं लेकिन उनके पैरेंट्स को ये बिल्कुल मंजूर नहीं था।
फिल्म 'अग्निचक्कर' से की थी बॉलीवुड में एंट्री
राखी सावंत अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ इंडस्ट्री में हीरोइन बनने के लिए आई थीं। राखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'अग्निचक्कर' मूवी से की थी। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और आइटम डांस किया था। साल 2003 में राखी सावंत ने फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' में एक आइटम सांग पर डांस किया था। राखी सावंत बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' में भी नजर आ चुकी हैं। राखी ने टीवी में भी काम किया है।
14 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह महीने में 10 से 12 लाख रुपए कमा लेती हैं। फिलहाल राखी मुंबई के अंधेरी इलाके में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहती हैं। राखी सावंत के अनुसार आदिल खान से शादी करने से पहले तक उनके पास फोर्ड एंडेवर और बीएमडब्ल्यू एक्स 1 गाड़ियां मौजूद थीं लेकिन अब उनकी हालत ऑटो में घूमने लायक रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications