बॉलीवुड की वो 6 हसीनाएं, जो संपत्ति के मामले में देती हैं बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को टक्कर

मुंबई, 08 जनवरी: फिल्म इंडस्ट्री पैसा, शोहरत का दूसरा नाम है। यहां भारी भरकम फीस के साथ ग्लैमर का तड़का मिलता है। वैसे तो मोटी फीस वसूलने में मेल एक्टर्स का बोलबाला रहता हैं, लेकिन अब इस मामले में एक्ट्रेस भी कम नहीं है। कुछ अभिनेत्रियां यहां ऐसी भी हैं जो अपने दम पर मूवी को सुपरहिट बनाने का माद्दा रखती हैं। हालांकि फिल्मों के अलावा तमाम ऐड और खुद के बिजनेस के जरिए भी बॉलीवुड कलाकार करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की वो 6 एक्ट्रेस जो अपनी संपत्ति के मामले में बड़े-बड़े एक्टर्स का टक्कर देतीं हैं। जानिए कौन हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां?

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

सबसे पहले बात ऐश्वर्या राय बच्चन की। ऐश बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। 20 साल से ज्यादा के अपने फिल्मी करियर में ऐश्वर्या के नाम बहुत सारी हिट फिल्में रही हैं। एक्ट्रेस कई ग्लोबल हाई-एंड फैशन और ब्यूटी लाइन्स का फेस भी हैं। वहीं सेलिब्रिटी की नेट वर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

समें कोई शक नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं, बल्कि अपनी हार्ड वर्क से इंटरनेशन लेवल पर भी अपनी एक पहचान बनाई हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कथित तौर पर 70 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसी के साथ 10 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

तीसरा नाम करीना कपूर खान का है, जिनको बॉलीवुड में ट्रेंडसेटर भी कहा जाता है। कुछ बड़े बैनर की फिल्मों का हिस्सा होने के अलावा करीना 15 से ज्यादा ब्रांडों का एंडोर्समेंट भी करती हैं। IBTimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेबो की अनुमानित कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की है। रिपोर्ट के मुताबिक कैट 57 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालिक हैं। इसके अलावा कैट तमाम ब्रांड्स एंडोर्समेंट के जरिए सालाना करोड़ों की कमाई करती हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

वहीं इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। अनुष्का बॉलीवुड में मोटी फिस वसूलने वाले अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों के अलावा, उन्होंने अपने भाई के साथ खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। अनुष्का भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अनुष्का कई बड़े ब्रांड्स का फेस भी हैं, बल्कि वह एक फैशन लेबल की भी मालिक हैं। डीएनए के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 46 मिलियन डॉलर है। वहीं एक फिल्म के लिए वो 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ी है। इसमें कोई शक नहीं है कि वो बी-टाउन की सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस हैं। दीपिका कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स का फेस है। वहीं नेट वर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 40 मिलियन डॉलर है। उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस वसूलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+