ब्यूटी पेजेंट्स जीतने वालीं इतनी पढ़ी-लिखी हैं अभिनेत्रियां, किसी ने किया ग्रेजुएशन तो कोई 12वीं तक की पढ़ाई
मुंबई। ब्यूटी पेजेंट्स का खिताब जीतना हर लड़की का सपना होता होगा। हालांकि बहुत कम ही इस सपने को पूरा कर पाती हैं। वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस कंपटीशन में ना केवल अपने स्टेट, कल्चर और ट्रैडिशन को रीप्रजेंट करने का एक मंच नहीं है बल्कि जो आपकी सुंदरता के साथ-साथ आपकी सोच को दिखाने का भी एक बड़ा मौका देता है। इंडिया इंटरनैशनल ब्यूटी पैजेंट्स के टॉप विनर्स का घर है। अभिनेत्र ऐशवर्या से लेकर हरनाज संधू तक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की उपलब्धियां याद रखने वाली हैं। इसलिए हम आपको इंडियन ब्यूटी पेजेंट्स की क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय
साल 1973 के 1 नवंबर को ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था। मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से ऐश्वर्या ने हाईस्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के लिए उन्होंने रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने इस पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। ऐश्वर्या पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं।

मिस यूनिवर्स 1994 सुष्मिता सेन
वर्ष 1975 में 19 नवंबर को सुष्मिता सेन का जन्म हुआ था। सुष्मिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एन हाई स्कूल सिंकदराबाद से की है। सुष्मिता मैत्रेयी कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज से कोर्स करना चाहती थीं। एडमिशन लेने के लिए उन्होंने कॉलेज का एक-दो दिन तक चक्कर भी काटा लेकिन मिस इंडिया का कॉल आने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की।

मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता
वर्ष 1978 के 16 अप्रैल को लारा दत्ता का जन्म हुआ था। लारा ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डिग्री के साथ अपने ग्रेजुएशन पूरा किया है। लारा अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ पंजाबी और कन्नड़ भाषा भी बोल लेती हैं।

मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा
वर्ष 1982 के 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ। लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल और बरेली में सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज से प्रियंका ने अपनी पढ़ाई की है। 13 वर्षी की उम्र में प्रियंका पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई थीं। भारत लौटने के बाद उन्होंने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली से पूरी की। शुरुआत में वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर या एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं।

मिस एशिया पैसिफिक 2000 दीया मिर्जा
वर्षीय 1981 के 9 दिसंबर को दीया मिर्जा का जन्म हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने हैदराबाद के विद्यारण्य हाई स्कूल से की। फिर नस्र स्कूल में एडमिशन लिया, जो किया खैरताबाद में स्थित है। स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने स्टेनली जूनियर कॉलेज में पढ़ाई की। दिया ने फिर अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से बैचल ऑफ आर्टस की पढ़ाई की।

मिस इंडिया 2002 नेहा धूपिया
वर्षी 1980 के 27 अगस्त को नेहा धूपिया का जन्म हुआ। नेहा ने अपने स्कूल की पढ़ाई नेवल पब्लिक स्कूल, कोच्चि और आर्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली से की है। नेहा ने जीसस एंड मैरी कॉलेजस, दिल्ली से हिस्ट्री में अपना ग्रेजुएशन किया है। नेहा शुरू में एक एथलीट बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बना लिया।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर
वर्ष 1997 के 14 मई को जन्मीं मानुषी छिल्लर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नई दिल्ली में सेंट थॉमस से की है। इसके बाद मानुषी ने भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की शिक्षा प्राप्त की। मानुषी मॉडल होने के साथ-साथ कुचीपुड़ी डांस की फेमस डांसर हैं। इसके अलावा मानुषी छिल्लर को एक्टिंग, पेंटिंग और सिंगिंग में भी रुचि है।

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू
हरनाज संधू का जन्म वर्ष 2000 में हुआ। हरनाज की स्कूलिंग चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से हुई है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन उन्होंने वहीं के एक गर्ल्स कॉलेज से किया है। हरनाज मौजूदा वक्त में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कर रही हैं।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications