Miss Universe: 21 साल की उम्र में कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, जानें हरनाज संधू की कुल संपत्ति
नई दिल्ली, 14 दिसंबर: 21 साल बाद भारत की बेटी ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज कौर संधू ने यह उपलब्धि हासिल करके पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। इजराइल के इलियट में आयोजित हुई 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पैराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने सिर पर सजाया। ऐसे में जानिए मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू कितनी संपत्ति की मालिक हैं।
Recommended Video

भारतीय मॉडल हैं हरनाज संधू
जैसा की आपको पता है कि हरनाज संधू एक भारतीय मॉडल हैं, जिन्हें मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया है। इसी के साथ उनको एक बड़ी राशि के साथ कुछ सुविधाएं भी इनाम के तौर पर मिलेगी। हरनाज का जन्म 3 मार्च 2000 को हुआ था। वो चंडीगढ़ में ही पली-बढ़ी हैं। हरनाज मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली भारत की तीसरी महिला हैं। इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस अर्थ और मिस इंटरनेशनल जैसी अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताएं भी जीती हैं। उन्हें मिस दिवा 2021 और फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 का ताज भी मिला था।

कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर
ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको हरनाज संधू के बारे में और उनकी कुल संपत्ति, उनकी कमाई, सैलेरी के बारे में जानकारी देंगे, जिनको आप नहीं जानतें होंगे। उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल को देखकर आप सोच रहे होंगे कि वह कितना पैसा कमाती है। तो आपके सभी सवालों का जवाब इस रिपोर्ट में मिल जाएगा। filmysiyappa की खबर के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपयों के अनुमानित 37 करोड़ 93 लाख के करीब है। आइए एक नजर डालते हैं उसकी नेटवर्थ पर।

हरनाज संधू की नेट वर्थ
- कुल संपत्ति - 5 मिलियन डॉलर
- सैलेरी -5 लाख डॉलर
वहीं उनकी नेट वर्थ ग्रोथ की बात करें तो
- साल 2021 में यह 5 मिलियन डॉलर है
- साल 2020 में 4.5 मिलियन डॉलर थी
- इससे पहले साल 2019 में 3 मिलियन डॉलर थी
- साल 2018 में 2 मिलियन डॉलर थी
- साल 2017 में 1 मिलियन डॉलर थी

जानिए इनकम का सोर्स
बता दें कि हरनाज अपने माता-पिता के साथ चंडीगढ़ में उनके घर पर रहती थीं और अब न्यूयॉर्क शिफ्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भी बताया जाता है कि महंगी ज्वैलरी और महंगे डिजाइनर कपड़ों की भी मालिक हैं। वहीं इनकम सोर्स की बात करें तो हरनाज मॉडल के रूप में कमाई करतीं हैं। उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेकर भी बहुत पैसा कमाया है। भारत में औसतन 21 साल की उम्र की तुलना में हरनाज ने ज्यादा कमाई की है।

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं हरनाज
आपको बता दें कि वो जल्द ही फिल्मों में भी दिखने वाली हैं। उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से की है। वो जल्दी ही पंजाबी फिल्म 'यारा दियां पू बारां' और 'बाई जी कुट्टांगे' में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यारा दियां पू बारां' फिल्म जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications