3 जून को रिलीज हो रही है बॉबी देओल की Aashram 3, जानें कहां देख सकते हैं?
अभिनेता बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम-3 एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस वेब सीरीज का तीसरा पार्ट 3 जून को रिलीज होने वाला है।
मुंबई, 2 जून: साल 2020 में जाने माने फिल्ममेकर की 'आश्रम' वेब सीरीज फैंस को खूब भाई थी। इसमें बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए थे। इस वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उसी साल मेकर्स ने दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया था। ऐसे में दर्शक काफी समय से वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दर्शकों का यह इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। जी हां! अब दर्शकों को आश्रम का तीसरा पार्ट भी देखने को मिलेगा। 'आश्रम 3' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है।

बॉबी देओल का अहम किरदार
बताते चलें कि इस वेब सीरीज में एक्टर बॉबी देओल ने काफी अहम किरदार निभाया है। पाखंडी बाबा के रोल में बॉबी खूब जम रहे हैं। अपने रोल के लिए उन्हें दर्शकों की खूब सराहना मिली। यही कारण है कि दूसरे पार्ट के लिए दर्शक इंतजार नहीं कर पाए और उसी साल मेकर्स ने वेब सीरीज का दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया।
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
इस वेब सीरीज का तीसरा पार्ट 3 जून को रिलीज होने वाला है। आश्रम का पहला और दूसरा सीजन दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुए थे। ठीक उसी तरह तीसरा पार्ट भी एमएक्स प्लेयर पर ही स्ट्रीम होने वाला है, जो 3 जून से देखने के लिए बिल्कुल तैयार होगा।
अभिनेता ने दी थी जानकारी
प्रकाश झा की इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज के नए सीजन में बाबा निराला की नई करतूतें देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि अभिनेता बॉबी देओल ने खुद भी इंस्टाग्राम पर आश्रम-3 को लेकर ट्वीट किया था। सीरीज का टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- "अब इंतजार होगा खत्म", फिर खुलेगें दरवाजे आश्रम के। जपनाम एक बदनाम... आश्रम सीजन 3 का ट्रेलर कल आउट!
फैंस को पंसद आई कैमिस्ट्री
आपको बता दें कि आश्रम में फैंस को त्रिधा और बॉबी देओल की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। सीरीज के फेमस होने की एक वजह इन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी है। बीते सीजन में त्रिधा को बाबा को रिझाते हुए देखा गया था। इसके साथ ही बॉबी देओल को लोगों को आश्रम से जुड़ने के लिए उकसाते हुए देखा गया था। सीरीज का सारी कहानी ड्रग्स और राजनीति से जुड़ी हुई है। हालांकि सीजन 3 को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर छाया हुआ है। ट्रेलर से साफ हो चुका है कि काशीपुर वाले बाबा का काला साम्राज्य एक बार फिर लौट आया है। इस बार प्रकाश झा बाबा के काले मनसूबों का मायाजाल लेकर लौटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications