भगवान विष्णु के सारे अवतार को देखने के लिए हो जाइए तैयार, अश्विन कुमार ने रचाई भगवान की दुनिया

महावतार नरसिम्हा सच में एक ऐसी फिल्म बनती दिख रही है, जो अपनी भव्यता, शानदार दृश्य और जबरदस्त कहानी के साथ एक अलग ही अनुभव देगी। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर में जहां रोंगटे खड़े कर देने वाले कई सीन दिखे, वहीं भगवान विष्णु के अलग-अलग रूप भी नजर आए।

महावतार नरसिम्हा में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी को सबसे ज्यादा दिखाया जाएगा, लेकिन इसमें बाकी अवतार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी दिखा कि भगवान विष्णु के दो और रूप वरुण अवतार और वराह अवतार (जिसे भोर अवतार भी कहा जाता है) भी दिखाए गए हैं। फिल्म में जहां नरसिम्हा अवतार की कहानी खास तौर पर दिखाई जाएगी, वहीं लोग वरुण अवतार और वराह अवतार का मतलब और उनकी अहमियत भी देख पाएंगे।

Mahavtar Narasimha

वरुण को मुख्य रूप से समुद्र, आकाश और सृष्टि के नियमों के देवता माना जाता है। वहीं भगवान विष्णु का वराह अवतार, जिसे भोर अवतार भी कहा जाता है, धरती को डूबने से बचाने के लिए जाना जाता है।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की ये फिल्में अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की कथाएं बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। इस यूनिवर्स से भारतीय माइथोलॉजी को नई टेक्निक के साथ दिखाया जाएगा।

महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है। इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। अश्विन कुमार अपनी इस फिल्म को 3डी में रिलीज करने की तैयारी में हैं। साथ ही इसे वो पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म के अगले पार्ट्स की भी तैयारी में अश्विन की टीम लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+