KKBKKJ Box Office: सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' की खराब ओपनिंग, जानें फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection: इस समय बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म गत 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हई थी। इस फिल्म को देखने के लिए सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस फिल्म के साथ सलमना खान ने करीब 3 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी की है। लेकिन इस फिल्म को उनकी बाकी फिल्मों की तरह धमाकेदार ओपनिंग नहीं मिली। कुछ लोगों को जहां ये फिल्म अच्छी लग रही हैं वहीं कुछ लोग इस फिल्म को बोरिंग बता रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म की ओपनिंग
सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया था। हालांकि फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है। फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और ये खबर भाईजान के लिए अच्छी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले ही दिन बहुत ही बुरी कमाई की है। दरअसल सलमान खान की फिल्म के ओपनिंग से ही लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं।

पहले दिन फिल्म की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये उनकी अभी तक की फिल्मों के हिसाब से बहुत ही छोटा आंकड़ा है। ईद पर रिलीज होने वाली सलमान की पिछली फिल्म 'भारत' थी। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'भारत' के मुकाबले 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई करीब 30 करोड़ रुपये कम है।
भारत में 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को भारत में 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेशों में इसे 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को मॉर्निंग शोज में एवरेज शुरुआत देखने को मिली थी। बड़ी नेशनल चेन्स के अलावा सिंगल स्क्रीन से लेकर टू-टियर मल्टीप्लेक्स तक दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन शुरुआत सलमान खान के लिए बिल्कुल सही नहीं रही।
वीकेंड में फिल्म से उम्मीद
फिल्म एक्सपर्ट्स की मानें तो सलमान खान की इस नई फिल्म को ईद के दिन ज्यादा संख्या में लोग देखने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल देखा जा सकता है। अगर वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाती है तो इसका बॉक्स ऑफिस पर चल पाना मुश्किल हो जाएगा।
फिल्म को मिल रहे हैं मिक्स रिव्यूज
आपको बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी, जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications