केके की पत्नी ने लिया था ये बड़ा फैसला, चमक गई थी सिंगर की किस्मत

केके ने एक बार बताया था कि किस तरह उनकी पत्नी ने जिंदगी के एक मुश्किल दौर से उबरने में उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह उनके करियर में उनकी पत्नी बेहद अहम भूमिका निभाती हैं।

मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से गुलजार करने वाले फेमस सिंगर केके का बीती रात कोलकाता में निधन हो गया। दिग्गज सिंगर केके ने मंगलवार देर शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। केके के जाने के बाद उनके गाने और उनसे जुड़े वो बेहिसाब किस्से पीछे रह गए हैं जिन्हें लोग अपने दिल में बसाकर रखेंगे। कपिल शर्मा शो पर मेहमान बनकर पहुंचें केके ने एक बार बताया था कि किस तरह उनकी पत्नी ने जिंदगी के एक मुश्किल दौर से उबरने में उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह उनके करियर में उनकी पत्नी बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। केके का मानना था कि उनकी जिंदगी का एक अच्छा और अहम यू-टर्न उनकी पत्नी ज्योति ही हैं।

Recommended Video

    Singer KK Death: KK ने बचपन की दोस्त रचाई थी शादी, 6th क्लास में हुई थी पहली मुलाकात | #News
    मुंबई में बदली किस्मत

    मुंबई में बदली किस्मत

    केके हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में दर्शकों के साथ बहुत कुछ शेयर किया था। कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में केके के साथ सिंगर शान और गायक पलाश सेन भी मौजूद थे। यहां केके ने बताया था कि वह साल 1994 में अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुए थे। उनको मुंबई लाने में पत्नी का बहुत अहम योगदान था।

    सलमान खान की फिल्म में गाया पहला गाना

    सलमान खान की फिल्म में गाया पहला गाना

    मुंबई आने के कुछ साल बाद उनकी पहली एल्बम 'पल' रिलीज हुई थी जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी। यह एल्बम साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा केके को सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'तड़प तड़प' के गाने को मिला था जो कि सुपरहिट हुआ था। इसके जरिए ही उन्हें बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर हिट मिली। अब उनकी सक्सेस का रास्ता खुल चुका था और ये सब उनकी पत्नी की वजह से ही हो रहा था।

    दिल्ली में बैठकर जिंगल्स बनाते थे केके

    दिल्ली में बैठकर जिंगल्स बनाते थे केके

    दिल्ली से मुंबई शिफ्ट करने के बारे में केके ने बताया- मैं बहुत ही सेफ साइड रहकर खेल रहा था। मैं दिल्ली में बैठकर ही विज्ञापनों के लिए जिंगल्स बना रहा था। मैं एड के लिए छोटे-मोटे काम करता था। लेकिन मैं वहां रहकर बस इतना ही कर सकता था। मैं एक डेड एंड की तरफ बढ़ रहा था। कभी-कभी बहुत परेशान भी हो जाता था। उस समय मैंने ज्योति से शादी कर ली थी। ज्योति मुझे परेशान देखकर मेरा हौसला बढ़ाती थी। मेरा स्ट्रेस कम करने की कोशिश करती थी।

    हर हालात में साथ खड़ी होती थी पत्नी

    हर हालात में साथ खड़ी होती थी पत्नी

    केके ने बताया कि मुंबई शिफ्ट होने के लिए ज्योति ने ही मुझसे कहा था। उसे यकीन था कि मैं एक दिन बड़ा सिंगर बनूंगा और लोग मुझे बहुत प्यार करेंगे। केके ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनके लिए मुंबई जाने का फैसला लिया था जो शायद वह खुद कभी भी नहीं लेते। केके ने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें एक खास तरह की मनोस्थिति से निकलने में मदद की और वह हमेशा ऐसा ही करती हैं। उनकी पत्नी हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+