Singer KK Passes Away: केके के वो दिल छू लेने वाले गाने जो हमेशा रहेंगे सदाबहार!
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके की आवाज दिल को छू लेने वाली थी। अब केके भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके गाने हमेशा दिलों पर राज करेंगे।
मुंबई, 01 जून: बॉलीवुड में अपनी मधुर आवाज में फैंस के दिलों में राज करने वाले मशहूर प्लेबैक सिंगर केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार 31 मई को कोलकाता में हुए इस हादसे ने फैंस से लेकर बॉलीवुड जगत तक एक बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार केके को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके गाए हुए खूबसूबरत गीतों को याद कर रहे हैं। केके की आवाज फैंस के दिलों को छू जाती थी। उनके ऐसे कईं गाने हैं जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं।
Recommended Video

दुनिया को अलविदा कह गए केके
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गम से अभी सिनेमा जगत बाहर भी नहीं निकला कि, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का निधन हो गया। बता दें कि, 53 साल के केके मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म करने गए थे। यहां से वह होटल गए और बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हमेशा जुबान पर रहेंगे ये सुपरहिट गाने
केके भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उन्होंने अपनी आवाज से फैंस के दिलों में हमेशा से एक अलग जगह बनाई है। केके की मधुर आवाज ने बॉलीवुड पर खूब धमाल मचाया है। हम रहें या न रहें कल, बीते लम्हें, दिल इबादत, जिंदगी दो पल की जैसे 5 सुपरहिट गानो से केके ने फैंस के दिलों में जगह बनाई।
हम रहें या न रहें कल
ये गाना साल 1999 में रिलीज किया गया था। ये गाना केके की खूबसूरत आवाज में रिलीज किया गया था। इन गाने की एल्बम का नाम 'पल' है। इसे "सोनी म्यूजिक" के संगीत लेबल के तहत जारी किया गया था। ये गाना दोस्ती पर आधारित था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
जरा सी दिल में दे जगह तू
केके के मशहूर रोमांटिक सॉन्ग में से ये एक है । साल 2008 में केके के गाए हुए रोमांटिक गाना 'जरा सी' ने उस वक्त एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लाइक्स मिले हुए हैं।
बीते लम्हें
बीते लम्हें फिल्म द ट्रेन का गाना है। जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे। इस गाने को गीत सईद क़ादरी ने लिखा है और संगीत मिथुन शर्मा ने दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को कईं लाखों लाइक्स मिले हैं।
दिल इबादत
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी और सोहा अली खान पर फिल्माया गया गीत 'दिल इबादत' एक बेहतरीन रोमांटिक गाना है। जिसे केके ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है।
जिंदगी दो पल की
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'काइट' में 'जिंदगी दो पल की' फिल्माया गया है। इस गीत को केके ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की एक अलग पहचान रही। फैंस के दिलों में इस गाने का अलग ही क्रेज है। केके के ऐसे और भी कईं गाने हैं जो फैंस को भावुक कर देता है।












Click it and Unblock the Notifications