हरिहरन के कहने पर मुंबई पहुंचे थे केके, म्यूजिक इंडस्ट्री से पहले होटल में करते थे काम

केके ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ने से पहले वह होटल में काम करते थे।

मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का बीती रात कोलकाता में निधन हो गया। वह कोलकाता के एक कॉलेज फेस्ट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थें। स्टेड पर लाइव कंसर्ट के दौरान ही उनकी तबीयत खरबा होने लगी थी। वह कंसर्ट के दौरान बीच बीच में ब्रेक लेकर बैट स्टेज पर आराम कर रहे थे। शो खत्म होने पर केके जैसे ही अपने होटल पहुंचें उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने पहले एल्बम पल के साथ पॉपुलैरिटी हासिल की थी जिसमें 'पल' और 'यारों' जैसे गाने मौजूद थे। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प के' से केके के करियर का एक बड़ा मोड़ आया था। केके अपनी इस सक्सेस का श्रेय पत्नी ज्योति को मानते थे। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने मुंबई आने की वजह सिंगर हरिहरन को बताया था।

kk

Recommended Video

    Singer KK Passes Away: स‍िर पर थे चोट के न‍िशान, Police ने दर्ज किया Case | वनइंडिया हिंदी | #News

    होटल में करते थे काम
    केके ने सोनी म्यूजिक इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए वह साल 1994 में मुंबई पहुंचे थे। उससे पहले वह होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। वह दक्षिण भारत के कई बड़े होटलों में काम कर चुके थे। केके ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही म्यूजिक का बहुत शौक था। वह एक सिंगर बनना चाहते थे और उनके ड्रीम पूरा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी ज्योति ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था। अपनी इस सफलता का क्रेडिट वह अपनी पत्नी को ही देते थे।

    हरिहरन ने भेजा था मुंबई
    वहीं केके ने एक और इंटरव्यू में बताया था कि वह एक बार दिल्ली में कहीं गाना गा रहे थे, जहां उनपर सिंगर हरिहरन की नजर पड़ी थी। हरिहरन ने उनकी सिंगिंग काफी पसंद आई और उन्होंने केके को मुंबई जाने के लिए कहा। इसके कई साल बाद केके अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई पहुंचे थे जहां वह काफी फेमस हुए।

    केके का पहला गाना
    हिंदी फिल्मों में केके का पहला गाना फिल्म माचिस का छोड़ आए हम वो गलियां था। खास बात यह रही कि उनके पहले गाने में हरिहरन, सुरेश वाडकर और विनोद सहगल को-सिंगर थे। विशाल भारद्वाज ने इस गाने को लिखा था। यह गाना बहुत ही सुपरहिट हुआ था और आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। केके ने देश की कई भाषाओं में गाने गाए हैं। केके हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़, बंगाली, मलयालम, गुजराती और असमिया में कई गाने गा चुके हैं। लोग उनकी निधन की खबर से दुखी हैं और निशब्द हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+