केके की मौत पर डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा, वक्त पर मिलता CPR तो बच सकती थी जान

केके की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर सिंगर को सीपीआर दिया गया होता तो जान बचाई जा सकती थी।

मुंबई, 2 जून: लोगों के दिलों में उतरने वाले सिंगर केके आज हमेशा के लिए दुनिया से रुख्सत हो चुके हैं। 31 मई की रात कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में तबीयत बिगड़ने के बाद केके का निधन हो गया। केके के निधन के बाद से उनकी मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, सिंगर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्ट्या कुछ भी असामान्य नहीं मिला है। डॉक्टरों के मुताबिक केके की मौत दिल का दौरा पड़ने से ही हुई है लेकिन अब केके की मौत को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।

Recommended Video

    Singer KK Death: गर्मी से परेशान थे केके, देखें कार्यक्रम के बाद का Video | वनइंडिया हिंदी | #News
    kk

    पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    केके की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर सिंगर को सीपीआर दिया गया होता तो जान बचाई जा सकती थी। जब तक वो अस्पताल पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि वक्त पर सीपीआर मिलने से लाखों लोगों के चहेते केके को बचाया जा सकता था।

    क्या बोले डॉक्टर
    डॉक्टरों की मानें तो अगर किसी ने बेहोश होने के तुरंत बाद सीपीआर यानी कार्डियोप्लमोनरी रिससिटेशन दिया होता, तो केके को बचाया जा सकता था। इसके साथ ही डॉक्टरों ने जानकारी दी कि गायक को लंबे समय से ह्रदय संबंधी समस्याएं थीं, जिनका कोई समाधान नहीं हो सका और उन्हें नहीं बचाया जा सका।

    दो लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए पहुंचे थे केके
    बताते चलें कि केके पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अपने दो लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए पहुंचे थे। दूसरा कॉन्सर्ट जिस कॉलेज में हुआ, वहां के ऑडिटोरियम में क्षमता से दोगुने लोग पहुंच गए, जिसके चलते वहां गर्मी बढ़ गई। इसके बाद केके को कई बार अपना पसीना पोंछते हुए देखा गया। इसके साथ ही वे एसी ना चलने की शिकायत भी कर रहे थे। इन कॉन्सर्ट के बाद वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केके को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद केके का कोलकाता के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एसएसकेएम में पोस्टमार्टम हुआ।

    केके के निधन से फैंस में छाई मायूस
    केके के निधन के बाद से पूरे संगीत जगत में मायूसी छा गई। उनके अपनों और फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि केके अब उनके बीच नहीं रहे। सिंगर के निधन पर पीएम मोदी समेत पूरे बॉलीवुड ने शोक व्यक्त किया है। मुंबई में केके का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां कईं दिग्गज कलाकारों ने उनके आखिरी दर्शन किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+