ऑस्कर में पहुंची 'लापता लेडीज' तो खुशी से झूम उठीं किरण राव, बोलीं- 'मैं दिल से आमिर खान को...'
Laapata Ladies Entry Oscars 2025: आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को एक बड़ी सफलता मिली है। लापता लेडीज को इस साल ऑस्कर के लिए चुना जा चुका है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को इसकी पूरी लिस्ट जारी की है।
इस खबर के सामने लापता लेडीज की स्टारकास्ट की खुसी का कोई ठिकाना नहीं है। इस बारे में फिल्म की निर्देशक किरण राव अब अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि ये उनका एक सपना था जो कि फाइनली पूरा हो गया है।

किरण राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर खुशी बयां की है। उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट कर लिखा, 'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है यह बताते हुए कि हमारी फिल्म लापता लेडीज एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के लिए चुनी गई है। ये सम्मान मेरी पूरी टीम के लिए जिन्होंने बिना थके मेहनत के साथ काम किया और स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाने में कामयाब रहे। फिल्म एक माध्यम है लोगों के दिलों तक पहुंचने का और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से यह फिल्म भारत के लोगों को पसंद आई है उसी तरह दुनियाभर के दर्शकों को भी पसंद आएगी।'
किरण राव ने पोस्ट कर आगे लिखा, 'मैं पूरे दिल से आमिर खान प्रोडक्शन और जियो स्टूडियो को धन्यावाद करना चाहती हूं। जिन्होंने मुझे इतना सपोर्ट किया और मुझ पर विश्वास किया। इसके साथ ही मेरी पूरी कास्ट एंड क्रू का धन्यवाद जिन्होंने इस फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत की। इसके अलावा मैं दर्शकों का धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार और सपोर्ट दिया।'
इसके अलावा लापता लेडीज में अहम भूमिका निभा चुके रवि किशन ने भी इंडिया टुडे संग बातचीत के दौरान अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, ये मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। ये सबसे बड़ा सम्मान है और मैंने कभी नहीं सोचा था हमारी फिल्म ऑस्कर तक पहुंचेगी। इसके साथ एक्टर ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बधाई दी। बता दें कि, लापता लेडीज के अलावा फिल्म एनिमल की भी ऑस्कर में एंट्री हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications