'बच्चे के लिए कोशिश की लेकिन...' किरण राव ने कई बार झेला मिसकैरेज का दर्द, फिर सरोगेसी से बनी मां
Aamir Khan Ex Wife Kiran Rao: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव हाल ही में फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में थीं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर तमाम खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि बेटे आजाद के जन्म से पहले उन्होंने मिसकैरेज का दर्द झेला है।
बता दें कि, आमिर खान की किरण राव से साल 2005 में शादी हुई थी। इसके बाद सेरोगेसी की मदद से उनके बेटे आजाद का जन्म साल 2011 में हुआ था। अब जूम को दिए इंटरव्यू में किरण राव ने बताया कि आजाद के जन्म से पहले उन्हें मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा था और इसकी वजह से वह बुरी तरह टूट गई थीं।

किरण राव ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'जिस साल फिल्म धोबी घाट बनाई थी उसी साल बेटे आजाद का जन्म भी हुआ था। मैंने शादी के बाद 5 साल तक बच्चे को जन्म देने की बहुत कोशिश की लेकिन इस दौरान मेरे कई सारे मिसकैरेज हुए थे। स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगी। मैं वास्तव में चाहती थी कि मेरा खुद का बच्चा हो।'
किरण राव ने आगे कहा कि, 'मिसकैरेज की वजह से मेरे लिए बच्चा पैदा करना काफी मुश्किल हो रहा था। जब आजाद का जन्म हुआ तो मुझे कोई निर्णय नहीं लेना पड़ा। जाहिर है, मैं बस अपने बच्चे का पालन-पोषण करना चाहती थी। लेकिन जब मेरी जिंदगी में आजाद आया तो मैंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और मुझे इस बात का कोई मलाल नहीं है। लगभग 10 साल तक मैंने उसके साथ काफी अच्छा समय बिताया।'
बता दें कि, आमिर खान और किरण राव की शादी के 15 साल बाद दोनों ने साल 2021 में तलाक का ऐलान किया था। इससे पहले एक्टर की शादी रीना दत्ता से हुई थी लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। फिलहाल किरण और आमिर तलाक के बाद अपने बेटे आजाद की मिलकर देखभाल कर रहे हैं। दोनों भले ही अलग हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वह अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications