एक्स पति Aamir Khan संग तलाक पर पहली बार किरण राव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमारे रिश्ते में मुझे मेंटल ट्रामा...

आमिर खान और किरण राव के तलाक ने सभी फैंस को हैरान कर दिया था। अब तलाक को लेकर पहली बार किरण ने चुप्पी तोड़ी है।

Kiron Rao On Divorce With Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा से अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में अपनी दूसरी पत्नी किरण राव संग तलाक का जब ऐलान किया था तो उनके लाखों फैंस दंग रह गए थे। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे को खुलकर सपोर्ट करते हैं।

तलाक के बाद आमिर खान और किरण राव को एकसाथ कई बार स्पॉट किया गया है। इसके अलावा दोनों अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। इन दिनों किरण राव अपनी अपकमिंग फिल्म लापता लेडीज का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपनी शादी टूटने पर चुप्पी तोड़ी है।

Kiron Rao

हाल ही में फिल्म कम्पैनियन से बातचीत में किरण राव ने बताया कि आमिर खान से अलग होने के बाद उन्हें किस तरह के ट्रामा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि, "हमने कई सारी दिक्कतें झेली हैं। अगर सीधे तौर पर कहें तो, हम सब अनुभवी हैं। मैं तो बहुत ज्यादा भाग्यशाली रही हूं, क्योंकि मेरे किसी भी रिश्ते में मुझे ट्रॉमा से नहीं गुजरना पड़ा है। मेरी जिंदगी में सब ही रिश्ते बहुत प्यारे रहे हैं और आज भी वह साथ हैं"।

किरण राव ने आगे आमिर खान की तारीफ करते हुए कहा कि, 'आमिर हमेशा से मेरे एक सपोर्ट सिस्टम की तरह रहे हैं। उनके बिना शायद मुझे ये फिल्म नहीं मिलती। उन्होंने मुझे फिल्म की स्क्रीप्ट भेजी थी और मुझे फिल्म डायरेक्ट करने का ऑफर दिया था।' बता दें कि, किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को प्रोड्यूस खुद आमिर खान कर रहे हैं।

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज 5 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में नितांशी गोयल, छाया कदम और रवि किशन जैसे एक्टर्स अहम किरदार निभाएंगे। बता दें कि, किरण ने साल 2011 में फिल्म 'धोबी घाट' से निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने 'डेल्ही बेली', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'दंगल' और 'लाल सिंह चड्ढा' सहित कई फिल्मों का निर्माण भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+