किमी काटकर और अनिल कपूर का था अफेयर, पत्नी सुनीता के सामने इस हालत में थे दोनों और फिर जो हुआ.....
Anil Kapoor and Kimi Katkar Affair: अनिल कपूर का नाम बॉलीवुड के कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है। लेकिन एक्ट्रेस किमी काटकर की वजह से अनिल कपूर की शादीशुदा लाइफ में काफी दिक्कतें आ गई थीं।

Anil Kapoor and Kimi Katkar Affair: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर न सिर्फ अपनी मजेदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। उनकी फिट बॉडी को देखकर आज की युवा जेनेरेशन भी हैरान हो जाती है। उन्होंने खुद को इतना मेनटेंन करके रखा है कि उन्हें देखकर कोई भी नकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह अपने दमदार स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। आपको बता दें कि इंडस्ट्र की कई हीरोइनों के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं हुई थीं। यहां तक कि द कपिल शर्मा शो में अनिल कपूर ने खुलेआम स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी लाइफ में करीब 20-25 लड़कियों को डेट किया है। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ भी उनके रिलेशनशिप की काफी चर्चा थी।
1984 में अनिल कपूर ने की थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल कपूर का नाम बॉलीवुड के कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है। लेकिन एक्ट्रेस किमी काटकर की वजह से अनिल कपूर की शादीशुदा लाइफ में काफी दिक्कतें आ गई थीं। जानकारी के अनुसार अनिल कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को 5 साल तक डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली थी। साल 1984 में दोनों ने परिवार के लोगों के सामने पारंपरिक तौर पर शादी की थी।
अनिल कपूर का नाम किमी काटकर के साथ जुड़ा था
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की दो बेटियां, रिया और सोनम और बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं। तीनों ही बच्चे इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। लेकिन शादी और बच्चे होने के बाद भी इस कपल की जिंदगी में कई तरह की समस्याएं आ गई थीं। ये वो वक्त था जब अनिल कपूर का नाम हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ जुड़ा था।

अनिल कपूर और किमी काटकर का रिलेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल कपूर ने साल 1983 में फिल्म वो सात दिन से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अपनी एक्टिंग के साथ साथ अनिल कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते थे। उनका नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था जिनमें से एक थीं किमी काटकर। अनिल कपूर उस समय शादीशुदा थे जब उनके और किमी काटकर के अफेयर की चर्चा हो रही थी।
किमी को पसंद करते थे अनिल कपूर
कहा जाता है कि अनिल कपूर अपनी को-एक्ट्रेस किमी काटकर को इतना पसंद करने लगे थे कि वह प्रोड्यूसर्स को किमी के साथ काम करने का सुझाव देते रहते थे। वहीं अनिल कपूर और किमी काटकर को एकसआथ कई जगहों पर देखा भी जाता था। आपको बता दें अनिल कपूर ने किमी काटकर के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
सुनीता को पति अनिल कपूर पर था पूरा विश्वास
किमी के लिए पत्नी जानकारी के अनुसार जब किमी काटकर के साथ अनिल कपूर के अफेयर की चर्चा हो रही थी तो अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने इन खबरों को इग्नोर किया था क्योंकि उन्हें अपने पति पर पूरा विश्वास था। उन्होंने इस मामले को नजरअंदाज किया था। लेकिन एक दिन वह अचानक की पति अनिल कपूर की किसी फिल्म की शूटिंग सेट पर पहुंच गई थीं। उस समय अनिल कपूर अपनी को-एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ शूटिंग कर रहे थे।
पत्नी सुनीता ने छोड़ दिया था अनिल कपूर का घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय किमी काटकर और अनिल कपूर को कोजी हालत में देखकर एक्टर की पत्नी सुनीता बहुत गुस्सा हो गई थीं। सुनीता कपूर तुरंत अपने बच्चों को लेकर अनिल कपूर का घर छोड़कर अपनी मां के घर चली गई थीं। सुनीता को इस तरह गुस्से में देखकर अनिल कपूर ने उन्हें खूब मनाया था और उन्हें इस वादे पर घर वापिस लाए थे कि वह अब किमी काटकर के साथ कोई रिलेशन नहीं रखेंगे और पूरी तरह से सुधर जाएंगे। वहीं इसके बाद अनिल कपूर ने किमी काटकर के साथ कोई फिल्म भी नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications