किम शर्मा ने गोवा में मनाया मां का 80वां जन्मदिन, किया शानदार पार्टी का आयोजन
किम शर्मा बॉलीवुड से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अपने मां के जन्मदिन के खास मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
मुंबई, 29 जून: किम शर्मा और लिएंडर पेस इन दिनों अपने दोस्तों और परिवार के साथ गोवा में हैं। इस दौरान किम शर्मा ने अपनी मां क 80वां जन्मदिन बड़े धूम धाम ने मनाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। किम ने मां के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए खास तैयारी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

किम शर्मा ने किया पोस्ट
किम शर्मा ने अपनी मां के जन्मदिन पर कईं सारी तस्वीरें शेयर की। साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा- किम ने लिखा, "मेरी माँ #80 साल की हो गईं, एक जीवन का उत्सव इतना भव्य रूप से प्यार करता था, मेरे दोस्तों और माँ के दोस्तों को धन्यवाद जो हमारे साथ आए और हर पल को गर्म और मजेदार बना दिया। ...माँ मैं बस धन्य हूँ कि तुम हमारी हो, हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।"
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई
वहीं तस्वीरों में किम की दोस्त अमृता अरोड़ा ने कमेंट कर लिखा- "वाह आपकी प्यारी माँ को खुशी हुई।" तो वही मॉडल उज्ज्वला राउत ने पोस्ट पर दिल के इमोजी डाले। जबकि, एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी जो कि किम के साथ फिल्म मोहब्बतें में काम चुकी हैं उन्होंने भी कमेंट कर उनकी मां को बर्थडे विश किया। उन्होंने कमेंट कर लिखा- "हैप्पी 80वीं आंटी! आप बहुत सुंदर हैं!"
परिवार के साथ मनाया जन्मदिन
बता दें कि, किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का सीकेंस शेयर किया है। पहली तस्वीर की बात करें तो किम ने अपनी मां के साथ मैचिंग ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है और वह मां के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उनके पिता उनकी मां को सोफे पर बैठकर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे लगातार परिवार वालों के साथ उन्होंने मां के बर्थडे सेलिब्रेशन पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार और उनके दोस्त साथ में एन्जॉय कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications