किच्चा सुदीप कौन हैं, जिन्होंने हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा नहीं होने का दावा करके मचा दिया है बवाल
बेंगलुरू, 27 अप्रैल: पिछले एक महीने में दक्षिण भारत में बनी दो फिल्मों के हिंदी वर्जन ने बॉलीवुड में बनी फिल्मों को चारों खाने चित्त कर दिया। आरआरआर और केजीएफ 2 को जितनी प्रसिद्धि मिली उससे साफ हो चुका है कि साउथ सिनेमा की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाषा को लेकर नया विवाद शुरू हो चुका है। साउथ फिल्मों के हिट विलेन किच्चा सुदीप इंटरव्यू ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है जिसके बाद ये मामला बढ़ चुका है। अजय देवगन ने भी इस बयान पर साउथ एक्टर किच्चा सुदीप को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं किच्चा सुदीप जिनके हिंदी पर दिए गए बयान मचा है बवाल!

जानें कौन है किच्चा
किच्चा सुदीप एक एक्टर, निर्देशक, निर्माता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सैंडलवुड के लिए काम करते हैं। सुदीप के पिता संजीव एक होटल व्यवसायी से फिल्म निर्माता बने हैं। उनके पिता ने उनकी पहली फिल्म थायवा में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई।

फिल्मों में काम करने से पहले एक टीवी सीरियल में काम किया
सुदीप ने फिल्मों में काम करने से पहले एक टीवी सीरियल में काम किया था। प्रेमदा कादंबरी शीर्षक और सुधाकर भंडारी द्वारा निर्देशित, यह उदय टीवी पर प्रसारित किया गया था। उनकी पहली फिल्म थायव्वा थी जहां उन्होंने फिल्म में एक समर्थक अभिनेता की भूमिका निभाई थी। उनकी पहली दो फिल्में ओ कुसुमा बाले और ब्रह्मा को फिल्मांकन के बीच में ही छोड़ दिया गया था।

बिग बॉस के कन्नड़ वर्जन के सभी सीज़न किच्चा ने किया थे होस्ट
इसके बाद उन्होंने सुनील कुमार देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म प्रत्यक्ष में सहायक भूमिका निभाई और उसी निर्देशक की फिल्म स्पर्श में प्रमुख अभिनेता की भूमिका निभाई। 2001 में, सुदीप ने हिट फिल्म हक्का में अभिनय किया, जिसने उन्हें अपनी पहली बड़ी फैन फॉलोइंग दी। सुदीप रियलिटी शो बिग बॉस के कन्नड़ वर्जन के सभी सीज़न के होस्ट थे।

सुदीप ने फिल्म फूंक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
सुदीप ने पहला निर्देशन उद्यम माई ऑटोग्राफ में किया था। सुदीप ने तमिल फिल्म ऑटोग्राफ के कन्नड़ संस्करण और तेलुगु फिल्म स्वाति मुथ्यम में अभिनय किया। उनके लिए उन्हें लगातार दो साल फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। सुदीप ने फिल्म फूंक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।सुदीप, जिन्हें उनके फैंस प्यार से किच्चा कहते हैं, दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे। वह विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी थे। सुदीप की शादी प्रिया से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सानवी है।

हिंदी को लेकर किच्चा सुदीप ने दिया था ये बयान
दरअसल किच्चा सुदीप ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं और मैं इसपर एक करेक्शन करना चाहूंगा। इसी दौरान वह बोल गए थे- हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई, आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं, वह तेलुगू और तमिल फिल्मों की रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं।आज हम वे फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर देखी जा रही हैं ।

अजय देवगन ने करारा जवाब देते हुए पूछा फिर हिंदी में क्यों डब कर रहे हो
बता दें किच्चा सुदीप के इस बयान पर काउंटर करते हुए हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अजय देवगन ने ट्टीट करते हुए जवाब दिया
"किच्चा सुदीप, मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।"












Click it and Unblock the Notifications