करीना कपूर खान के ऊपर गिरने वाली थीं कियारा आडवाणी, हील्स में फंसी ड्रेस और फिर.....
Kiara Advani and Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी कुछ दिनों पहले एक ब्यूटी ब्रांड कैंपेन के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी शिरकत की थी। इस दौरान तीनों काफी ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी हसीनाओं के इस ग्रुप के साथ नजर आए थे। इस इवेंट से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर मौजूद कियारा आडवाणी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के ऊपर गिरती-गिरती बची हैं।
कियारा आडवाणी की ड्रेस ने चलाया जादू
इस इवेंट में करीना कपूर खान ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं तो वहीं कियारा आडवाणी ने शाइनी सी ग्रीन शेड में पंपकीन टॉप और बॉटम पहना हुआ था। वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का कातिलाना लुक भी कहर ढा रहा था। लोग तीनों हसीनाओं के खूबसूरत लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने भी इस मौके पर ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था।

करीना की गोद में गिरते गिरते बचीं कियारा
आपको बता दें कि इस इवेंट के दौरान कियारा आडवाणी जब अर्जुन कपूर से मिलने के लिए स्टेज पर आईं तो उनकी हील्स में उनकी ड्रेस का बॉटम फंस गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस गिरते-गिरते बचीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान उस वक्त अर्जुन कपूर और कियारा के सामने बैठी हुई थीं। ऐसे में करीना का रिएक्शन लोगों ने काफी अच्छे से किया था। जब कियारा गिरने लगीं तो अर्जुन उन्हें पकड़ने की कोशिश करते दिखे जबकि करीना कपूर खुद को बचाती नजर आई थीं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कियारा और करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
करीना कपूर खान बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 21 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा करीना कपूर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म 'द क्रू' में भी नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications