Kiara Advani की ये पिंक शॉल बजट से है बिल्कुल बाहर, कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर में पिंक कलर की शॉल में नजर आईं। इस शॉल की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Kiara Advani Pink Shawl Price: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के लिए जैसलमेर रवाना हो चुके हैं। बीते दिन एक्ट्रेस अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए मुंबई से रवाना हुईं। इस दौरान कियारा बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिखीं। जैसलमेर में अपनी शादी के लिए पहुंचते समय एक्ट्रेस ने व्हाइट पैंट-सूट के साथ बेहद खूबसूरत पिंक कलर की शॉल पहनी थी। कियारा के इस लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कियारा की इस पिंक शॉल की कुल कीमत है? आइए जानते हैं।

कियारा आडवाणी की पिंक शॉल की हो रही चर्चा

कियारा आडवाणी की पिंक शॉल की हो रही चर्चा

शादी से पहला मुंबई एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके बेहद सिंपल लुक ने लाखों फैंस का दिल जीता। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तभी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसके बाद अब उनकी इस शॉल को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है।

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कियारा आडवाणी की इस पिंक शॉल की कीमत करीब 80-86 हजार रुपये की है। इस शॉल को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। जब से शॉल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तभी से फैंस में इसकी कीमत को लेकर अलग बज बना हुआ है।

शादी में पहुंचे ये सितारे

शादी में पहुंचे ये सितारे

जानकारी के मुताबिक, कियारा और सिद्धार्थ शादी में 4 फरवरी को ही पहुंच चुके हैं। दोनों एक्टर्स के परिवार वाले भी वेडिंग डेस्टीनेशन के लिए उड़ान भर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, शादी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं साथ ही नो फोन पॉलिसी रखी गई है। सभी गेस्ट को बाहर अपने फोन जमा कराने होंगे।

7 फरवरी को लेंगे 7 फेरे

7 फरवरी को लेंगे 7 फेरे

वहीं शादी के फंक्शन की बात करें तो, 4 फरवरी को कियारा के हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी लग चुकी है। अब 6 फरवरी को कुछ ही देर में हल्दी और संगीत का फंक्शन होगा। पहले दोनों की शादी 6 फरवरी को होने वाली थी। लेकिन, सामने आई जानकारी के मुताबिक अब शादी की तारीख को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। यानि कि, अब दोनों 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे।

जैसलमेर में कड़ी सुरक्षा के पूरे इंतजाम

जैसलमेर में कड़ी सुरक्षा के पूरे इंतजाम

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। अब वेडिंग वेन्यू राजस्थान का सूर्यगढ़ पैलेस पूरी तरह से सज चुका है। जहां सभी मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। फिलहाल फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

    Kiara Advani पहुंची Jaisalmer, Pre Wedding की तैयारियां शुरू, कब होंगे फेरे?| वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+