कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे, शेयर की शादी की ये प्यारी तस्वीरें
Siddharth Malhotra Kiara Advani's wedding photos: कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे, शेयर की शादी की ये प्यारी तस्वीरें

Siddharth Malhotra Kiara Advani's wedding photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर में मंगलवार को भव्य आयोजन में ब्याल रचाया। कियारा के सात फेरे लेकर अपनी जीवन संगिनी बनाने के तुरंत बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें शादी के बाद एक दूसरे को प्यार से निहारते और प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

बेहद खुश नजर आए दुल्हा-दुल्हन बने कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
शेरशाह फिल्म की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बना लेने वाली ये जोड़ी अपनी शादी में दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे। गुबाबी और ऑफ व्हाइट जोड़े में दुल्हा-दुल्हन बने कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस के लिए अपनी शादी के तुरंत बाद ये तस्वीरें शेयर की हैं।

सिद्धार्थ मेल्होत्रा ने शादी के बाद फोटो शेयर कर लिखी ये बात
सिद्धार्थ ने मंंगलवार को कियारा को अपनी दुल्हनियां बनाने के तुरंत बाद अपनी शादी की प्यारी तस्वीरें शेयर की। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखाा "हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं"।

जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में लिए सात फेरे
दो दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में हुईं और हिंदू रीति रिवाज से दोनेां की शादी संपन्न हो गई। दोनों की शादी बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। फैंस बॉलीवुड की अपनी चहेती जोड़ी को शादी कें बंधने के बाद उनकी फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications