शादी के वक्त किस सोच में थी Kiara Advani? बताया शादी से पहले इस तरह के आए थे अजीबो-गरीब ख्याल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो चुकी है। शादी के बाद दोनों पहली बार एक इवेंट में साथ नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि, वह शादी के वक्त किस सोच में थीं।

Kiara Advani Sidharth Malhotra Marriage: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो चुकी है। 7 फरवरी को दोनों ने अपने परिवार वालों के सामने जैसलमेर के सुर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद पहले कपल ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी और फिर 12 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें सिनेमा जगत के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अब शादी के बाद कियारा आडवाणी ने बताया कि, वह उस वक्त कैसा महसूस कर रही थीं।

शादी से पहले इस बात से कियारा थीं परेशान

शादी से पहले इस बात से कियारा थीं परेशान

शादी के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई के एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान कियारा आडवाणी ने पहली बार बताया कि शादी के वक्त वह किस सोच में थी और कैसा महसूस कर रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कियारा आडवाणी से होस्ट मनीष पॉल शादी को लेकर सवाल करते हैं। जिस पर नई नवेली दुल्हन कियारा ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

एक्ट्रेस ने बताई अपनी दिल की बात

एक्ट्रेस ने बताई अपनी दिल की बात

कियारा आडवाणी ने कहा कि, 'शादी के वक्त मैं काफी इमोशनल थी। लेकिन जैसी ही दरवाजे खुले और मैंने सिद्धार्थ को देखा तो मुझे अंदर से महसूस हुआ। हां मेरी शादी हो रही है। मैं उसी फीलिंग के साथ आगे चली गई। आखिर मेरी शादी उससे हो रही थी जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती थी'।

स्टेज पर सिद्धार्थ ने पत्नी को किया हग

इसके बाद मनीष पॉल स्टेज पर कियारा के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को बुलाते हैं। वह आते ही अपनी पत्नी को गले से लगा लेते हैं। इसके बाद वह उन्हें स्टेज से ले जाते वक्त उनका हाथ थामे हुए नजर आए। अब तीनों का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी भी कमेंट की है।

फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी लव स्टोरी

फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी लव स्टोरी

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। हालांकि कपल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि मीडिया के सामने नहीं की। हालांकि, कई अवसर पर दोनों को साथ स्पॉट किया जाता था। जिसकी वजह से फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

काम पर वापस लौटा कपल

काम पर वापस लौटा कपल

अब 7 फरवरी को दोनों हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद अब कपल अपने वर्कमोड पर वापस लौट आया है। एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म योद्धा की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। वहीं कियारा आडवाणी भी अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक अपनी अगली फिल्म को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Recommended Video

    Sid-Kiara Reception: मैचिंग ऑउटफिट में स्टनिंग लगा कपल, एक-दूसरे को पकड़कर दिए पोज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+