शादी के बाद Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच हुआ था झगड़ा, पत्नी की इस बात से खफा हो गए थे एक्टर
Sidharth Malhotra And Kiara Advani: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इस साल 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में हुई थी। दोनों ने अपनी शादी की फोटो साझा कर रिश्ते को कंफर्म किया था।
शादी के बाद कियारा-सिद्धार्थ का हुआ झगड़ा
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को पिछले 3 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म शेरशाह के दौरान हुई थी। इसके बाद कपल को कई बार साथ में स्पॉट किया गया लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया। यहां तक कि कपल ने अपनी शादी की खबरों को भी प्राइवेट रखा।

इस वजह से हुई थी लड़ाई
अब सिद्धार्थ मल्होत्रा संग हुई शादी के बाद कियारा आडवाणी अक्सर अपने इंटरव्यू में रिश्ते से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, जब उन्होंने पहली बार अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो इसको लेकर दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ।
सिद्धार्थ को पसंद है प्राइवेट लाइफ
कियारा आडवाणी ने इसकी वजह का खुलासा किया कि, सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि वह अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करें क्योंकि उन्हें अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद है। पोस्ट करने से पहले दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई थी कि वह इन फोटोज और वीडियो को पोस्ट करें या फिर नहीं।
7 फरवरी को राजस्थान में हुई थी शादी
आपको बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। जिसमें उनके परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली में और फिर मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications