शादी के बाद काम पर लौटीं Kiara Advani, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा दुल्हन का निखार, देखें तस्वीरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करने के बाद आखिरकार कियारा आडवाणी काम पर वापस आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सेट से अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की।

Kiara Advani After Wedding First Post: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फरवरी महीने में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दोनों ने जैसलमेर में 7 फरवरी को सीक्रेट वेडिंग की थी। जिसके बाद 12 फरवरी को दोनों ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। हालांकि अब शादी होने के बाद कपल अपने काम पर वापस लौट चुका है। इस बीच कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

शादी के बाद काम पर लौंटी कियारा आडवाणी

शादी के बाद काम पर लौंटी कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेकअप रूम से एक बुमरैंग शेयर किया है। जिसमें वह मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। बुमरैंग में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने अगले शूट के लिए तैयार हो रही हैं। इस वीडियो में वह आंख मारती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि, वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। लेकिन, उनका यह अंदाज देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पहला पोस्ट

एक्ट्रेस ने शेयर किया पहला पोस्ट

नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी अब शादी के बाद आखिरकार काम पर वापस लौट आई हैं। कियारा ने अपनी झलक साझा करते हुए यह बताया है कि वह अब अपने काम के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'शनिवार 25 फरवरी 2023 काम पर वापस'। यानी कि, वह अब अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

फेस पर दिखा शादी का ग्लो

फेस पर दिखा शादी का ग्लो

कियारा आडवाणी अपने शादी वाले लुक के बाद बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। एक्ट्रेस का यह लुक देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। एक्ट्रेस ने स्मोकी आई का मेकअप किया है और साथ ही ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। फैंस उनका यह लुक देख उनपर प्यार बरसा रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग

वहीं अब शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काम पर वापस लौट आए हैं। वह अब अपनी अगली फिल्म रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों ही अपनी शादी के बाद काम पर लौट गए हैं और फैंस भी उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, कियारा आडवाणी को आखिरी बार विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया था।

7 फरवरी को जैसलमेर में हुई शादी

7 फरवरी को जैसलमेर में हुई शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया। फिर 7 फरवरी को कपल ने जैसलमेर में परिवार वालों के सामने सात फेरे लिए। कपल की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं 12 फरवरी को मुंबई में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स और कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Recommended Video

    Sid-Kiara Reception: मैचिंग ऑउटफिट में स्टनिंग लगा कपल, एक-दूसरे को पकड़कर दिए पोज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+